फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   pre assumption about new year

शुरुआत से ही सौभाग्य लाएगा नया साल

Wed, 30 Dec 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 30 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
pre assumption about new year
इस बार नया साल सौभाग्य लेकर आ रहा है। साल में प्रवेश के साथ ही बन रहे सौभाग्य योग के कारण सभी के लिए यह वर्ष सुंदर रहेगी। इस वर्ष ब्रजवासियों में नए विश्वास का संचार होगा।
विज्ञापन


नए वर्ष के स्वागत के लिए हर कोई आतुर है। नए साल में उम्मीद को लेकर ज्योतिष विज्ञान के निष्कर्ष भी आम लोगों का उत्साह बढ़ाने वाले है। ज्योतिषाचार्य पंडित कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया एक जनवरी को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र कन्या राशि और कन्या लगन में सौभाग्य योग बन रहा है। 
विज्ञापन


इधर नए साल में सूर्योदय कुंडली में धनु लग्न में भगवान भास्कर (सूर्य नारायण) उदय होकर अमृतमयी किरणों से नए साल का सुप्रभात करेंगे। उन्होंने कहा कि इस नए साल में जो योग बन रहा है उससे ब्रजवासियों ने नई उम्मीदों का संचार होगा और विकास की किरण नजर आएगी। ब्रजांचल की प्राचीन धरोहर, पुरातत्व से जुड़े स्थल देवालय, कुंड, सरोवर आदि के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशियों पर प्रभाव

मेष- नए लोगों से मेलजोल, व्यय की अधिकता, रुके कार्य बनेंगे
वृषभ - परिवार में मांगलिक योग, स्वास्थ्य में कमी
मिथुन- आशावर्द्धक समाचार, रुके कार्य होंगे, राजनैतिक वर्चस्व
कर्क- तनाव में कमी, आलस्य, व्यावसायिक व्यस्तता
सिंह- अकारण शत्रुता, श्रेष्ठ लोगों से संबंध, संतोषजनक लाभ
कन्या- नई आशा की किरण, मांगलिक कार्यों में भाग, नए लोगों से लाभ
तुला- अपनों से अशांति, एकांतवास, निर्वाह योग धनलाभ
वृश्चिक- वाहन को क्षति, स्वास्थ्य का ध्यान, धनागम का संयोग
धनु- रुके कार्य बनेंगे, अशांति रहेगी
मकर- एकांतवास, धनागम के सुयोग
कुंभ- धार्मिक व्यय होगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मान प्रतिष्ठ और धन में वृद्धि
मीन- आशातीत सफलता मिलेगी, अपने लोग अशांति देंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed