फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   PRD Personnel Stop CDO's Vehicle Over Pending Salaries in Mathura

दो महीने से नहीं मिला वेतन: मथुरा में सीडीओ की गाड़ी के आगे खड़े हो गए पीआरडी जवान, इस शर्त पर छोड़ा रास्ता

Tue, 25 Aug 2026 03:08 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 25 Aug 2026 03:08 PM IST
सार

मथुरा के राजीव भवन में करीब दो दर्जन पीआरडी जवानों ने दो माह से वेतन न मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता की गाड़ी का रास्ता रोक दिया। जवानों ने जल्द भुगतान की मांग की, जिस पर सीडीओ ने उन्हें शीघ्र वेतन दिलाने का आश्वासन दिया।
 

विज्ञापन
PRD Personnel Stop CDO's Vehicle Over Pending Salaries in Mathura
मथुरा में सीडीओ की गाड़ी के आगे खड़े हो गए पीआरडी जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के राजीव भवन में मंगलवार दोपहर उस समय हंगामा हो गया, जब प्रांतीय रक्षक दल यानी पीआरडी के जवानों ने मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता की गाड़ी को रोक लिया। जवानों ने दो माह से रुके वेतन का भुगतान कराने की मांग की। सीडीओ ने जल्द वेतन दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन





राजीव भवन में करीब दो दर्जन पीआरडी जवान एकत्रित हुए और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता की गाड़ी का रास्ता रोक दिया। जवानों ने बताया कि करीब दो माह पूर्व उनके अधिकारी के सेवानिवृत्त होने के बाद पद रिक्त हो गया था। रिक्त पद का अतिरिक्त कार्यभार उपयुक्त मनरेगा को सौंपा गया था, लेकिन उन्होंने पदभार संभालने और कोई कार्य करने से इनकार कर दिया। इसके चलते पीआरडी जवानों सहित अन्य कर्मचारियों का दो माह से वेतन भुगतान नहीं हो सका है।
विज्ञापन


पीआरडी जवानों को दैनिक भत्ते के रूप में भुगतान किया जाता है। वेतन नहीं मिलने से जवानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जवानों ने सीडीओ से जल्द भुगतान कराने की मांग की। इस पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने उन्हें जल्द वेतन दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed