फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Prahlad will get better treatment

Mathura News: प्रहलाद को मिलेगा बेहतर इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Prahlad will get better treatment
मथुरा। प्रहलाद के घर उपचार देने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : mathura
नौहझील (मथुरा)। मेरे पास अब कुछ नहीं बचा योगीजी, मेरे प्रहलाद को बचा लीजिए। अमर उजाला में सोमवार के अंक में प्रकाशित इस मार्मिक खबर का असर हुआ। प्रशासन और जनप्रतिनिधि हरकत में आ गए। सीएमओ डाॅ. संजीव यादव के निर्देश पर सोमवार को स्वास्थ्य टीम नौहझील क्षेत्र के गांव देदना पहुंची। गंभीर रूप से बीमार प्रहलाद बघेल का घर पर ही प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डाॅ. हेमराज सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल डाॅ. कौशिक भट्टाचार्य, टीवी सुपरवाइजर मनीष कांत, चीफ फार्मासिस्ट रविंद्र त्यागी व रामबाबू सिंह मरीज की हालत देखने गांव पहुंचे। जांच के बाद प्रहलाद को आज मंगलवार को एंबुलेंस की मदद से एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर करने का निर्णय लिया गया। वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों से उसका इलाज कराया जाएगा। प्रहलाद के बच्चों में भी क्षय रोग का संक्रमण फैलने की आशंका के चलते दवाएं देकर उपचार दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने भी फोन पर प्रहलाद की पत्नी यशोदा देवी से बात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रहलाद बघेल पिछले एक साल से टीबी (क्षय रोग) से जूझ रहा है। वह ऑक्सीजन सिलिंडर के सहारे जिंदगी बिता रहा है। पत्नी यशोदा देवी उसकी दवा और इलाज के लिए डेढ़ बीघा जमीन तक बेच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर यशोदा देवी ने अमर उजाला का आभार जताया। कहा कि उसी की बदौलत एक गरीब की पुकार सरकार और नेताओं तक पहुंची है। सीएचसी प्रभारी डाॅ. हेमराज सिंह ने बताया कि मरीज को बेहतर उपचार के लिए आगरा भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed