फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Power supply disrupted in several areas

Mathura News: कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted in several areas
वृंदावन। बिजली की भूमिगत लाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने से नगर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे न सिर्फ रातभर सैकड़ों घरों में अंधकार छाया रहा वहीं करीब 32 घंटे बिजली न आने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। सीवर लाइन, गैस की पाइप लाइन से लगी बिजली की पाइप लाइन में लोकेटर मशीन की सहायता से 24 घंटे की मशक्कत करने पर टीमों को पांच फॉल्ट मिले। उन्हें जोड़ने का कार्य देर रात किया गया।
विज्ञापन

रंगजी बगीचा बिजली से पोषित नगर के रामानुज नगर, काछीपाड़ा, गोविंद क्षेत्र, खिन्नी वाली गली को जाने वाली बिजली की भूमिगत केबल में कई जगह फॉल्ट हो जाने से मंगलवार दोपहर दो बजे से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। लगभग 350 से अधिक घरों की बिजली लंबे समय के लिए गुल हो जाने पर विजया दशमी की रात को जहां लोग उत्सव मना रहे रहे हैं, वहां घरों में अंधकार छाया रहा। इतना ही नहीं पेयजल आपूर्ति भी ठप हो जाने से लोगों को पीने का पानी खरीदने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

दूसरे दिन बुधवार दोपहर को 24 घंटे में लोकेटर फॉल्ट मशीन, 11केवी लाइन की देखरेख करने वाली टीम को जगह-जगह पांच फॉल्ट मिले। फॉल्ट सड़क से चार मीटर गहरे मिले। जहां बिजली की एलटी लाइन के साथ ही सीवर एवं गैस की पाइप लाइन भी पड़ी है। फॉल्ट को जोड़ने के लिए गहराई में जगह बनाने के लिए विद्युत निगम की टीम को जेसीवी मशीन का सहारा लेना पड़ा। सीवर लाइन के नीचे फॉल्ट होने पर टीम को उसे जोड़ना बड़ी चुनौती साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ राहुल चौरसिया ने बताया सड़क से चार फीट गहराई में सीवर के मेनहोल के नीचे पानी रिसने से बिजली की एलटी लाइन पांच जगह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसी लाइन के पास गैस पाइप लाइन भी पड़ी है, जिससे फॉल्ट जोड़ने के लिए जेसीवी मशीन का सहारा लिया गया। जल्द ही विद्युत आपूर्ति सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed