फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Power plant is damaged due to low voltage, dilapidated wires are breaking

Mathura News: लो वोल्टेज से हाफे बिजलीघर, टूट रहे जर्जर तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Power plant is damaged due to low voltage, dilapidated wires are breaking
कोसीकलां। भले ही विद्युत निगम शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे कर रहा हो, लेकिन हकीकत इसके उलट है। भीषण गर्मी में लोगों को बिजलीघरों पर वोल्टेज घटने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। विद्युत उपकरण फुंक रहे हैं। जर्जर विद्युत लाइनों में फाॅल्ट से आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन


नगर में बिजली आपूर्ति का शेड्यूल निर्धारित है। नगर में 24 घंटे, तहसील स्तर पर 22 और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति देने का शेड्यूल है। गर्मी के तल्ख तेवरों के आगे विद्युत निगम का शेड्यूल फेल हो गया। ग्रामीण ही नहीं, नगर में भी शेड्यूल के अनुसार उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल रही है, जो बिजली आ रही है, उसकी वोल्टेज इतनी कम है कि पंखे तक नहीं चल पा रहे। बिजलीघरों को 10 हजार या इससे कम वोल्टेज मिल रहे हैं। इसका असर विद्युत उपकरण, ट्रांसफाॅर्मरों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


शनिवार शाम 132 केवीए सब स्टेशन पर 33 केवीए लाइन का जंफर जल जाने से आपूर्ति ठप हो गई। जिससे पूरे नगर की आपूर्ति ठप हो गई। एसडीओ सर्वज्ञ श्रीवास्तव ने बिजलीघर जाकर जंफर सही कराया जब जाकर आपूर्ति शुरू हो सकी। वही रात्रि में 10 बजे नंदगांव रोड पुल के समीप 11 हजार की लाइन का जंफर उड़ गया, जिससे वोल्टेज की समस्या पैदा हो गई। एसडीओ ने रात्रि में साढ़े 11 बजे जंफर सही कराया। रविवार को भी कई स्थानों पर फाॅल्ट होने से दिक्कते उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन




गर्मी बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ गई है, शेड्यूल के अनुसार ही बिजली आपूर्ति हो रही है। यदि कहीं पर लोकल फाॅल्ट की समस्या होती है तो ही बिजली बाधित रहती है।
- सर्वज्ञ श्रीवास्तव, उपखंड अधिकारी, कोसीकलां।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed