{"_id":"6a4569fa9e52d24bae058599","slug":"power-outages-have-caused-a-dire-situation-mathura-news-c-369-1-mt11002-148798-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बिजली कटौती से हाल बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बिजली कटौती से हाल बेहाल
विज्ञापन
मथुरा। शहर के जवाहर हाट प्रथम फीडर, पुराना बस अड्डा, नया नगला, बहादुरपुरा और झींगुरपुरा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इन बस्तियों में घंटों बिजली गुल रहती है।
नया नगला निवासी महेश कुमार ने बताया कि नियमित बिल जमा करने के बावजूद उन्हें पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच लंबे समय तक बिजली गायब रहने से बुजुर्ग, बीमार और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली कटौती के कारण पेयजल संकट भी गहरा गया है, क्योंकि अधिकांश घरों में पानी की आपूर्ति बिजली पर निर्भर है।
पुराने बस अड्डा निवासी मुकेश यादव ने कहा कि गरीब बस्तियों की उपेक्षा हो रही है। बहादुरपुरा निवासी राहुल सिंह ने कहा कि बिजली गुल होने पर उपकेंद्रों पर शिकायत के लिए फोन करने पर भी कर्मचारियों द्वारा कॉल नहीं उठाई जाती, जिससे समस्या का समाधान समय पर नहीं हो पाता। इससे विभाग के प्रति लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है। क्षेत्र की महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द नियमित बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे बिजलीघर का घेराव कर प्रदर्शन करेंगी।