फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Posters for Deepdaan (offering of lamps) at Banke Bihari Temple are being circulated to solicit funds.

Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में दीपदान का पोस्टर जारी कर मांगे जा रहे रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Posters for Deepdaan (offering of lamps) at Banke Bihari Temple are being circulated to solicit funds.
दीपदान के इस पोस्टर को लेकर ही की गई शिकायत। 
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के नाम का इस्तेमाल कर कार्तिक मास दीपदान महोत्सव के नाम से श्रद्धालुओं से धनराशि मांगी जा रही है। सोशल मीडिया पर इसका पोस्टर वायरल हुआ तो मंदिर के एक सेवायत और सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता ने हाईपावर्ड कमेटी के सचिव एवं जिलाधिकारी से शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने संबंधित व्यक्ति के मंदिर से जुड़े होने की अधिकृत स्थिति की जांच कराने और धनराशि के लेनदेन की पड़ताल करने की मांग की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता एवं श्रीबांकेबिहारी के सेवायत सुमित गोस्वामी ने शिकायत की है कि कार्तिक मास दीपदान महोत्सव के नाम से एक पोस्टर प्रसारित किया जा रहा है। इसमें श्रद्धालुओं से घर बैठे मंदिर में दीपदान कराने की बात कही गई है। पोस्टर पर अजीत नाम के व्यक्ति का उल्लेख है। साथ ही दो मोबाइल नंबर और एक यूपीआई आईडी भी दी गई है।
विज्ञापन

पोस्टर में संबंधित व्यक्ति का परिचय श्रीबांकेबिहारी मंदिर, वृंदावन से जुड़ा हुआ बताया गया है। सेवायत का कहना है कि पहले तो उन्होंने अपने स्तर से उक्त नाम के व्यक्ति का पता किया लेकिन उन्हें पता नहीं लग पाया। उन्होंने आशंका है कि मंदिर के नाम पर श्रद्धालुओं से सेवा, पूजा और दीपदान के नाम अवैध रुप से धन की उगाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवायत सुमित गोस्वामी का कहना है कि ऐसे लोगों से श्रद्धालुओं को सावधान रहना चाहिए। मंदिर के अधिकृत खातों में ही दान दें और ऐसे लोगों से बचें। सेवायत ने हाईपावर्ड कमेटी के सचिव से लिखित में शिकायत कर मांग की है कि इस मामले में जांच कराई जाए और देखा जाए कि अजीत नाम का व्यक्ति मंदिर के नाम का प्रयोग किसके आदेश पर कर रहा है। यह भी देखा जाए कि उक्त खाते में कितने लोगों से मंदिर के नाम पर धनराशि ली जा चुकी है। अगर श्रद्धालुओं से ठगी की जा रही है तो कानूनी कार्रवाई की जाए।



मंदिर के हर कर्मचारी का हो पुलिस सत्यापन
सेवायत सुमित गोस्वामी हाईपावर्ड कमेटी के अध्यक्ष और सचिव को अन्य पत्र भी लिखा। जिसमें मांग की है कि मंदिर में काम करने वाले व्यक्ति का पुलिस सत्यापन कराया जाए। जिससे उनका पूरा रिकार्ड रखा जा सके। उक्त जांच के दायरे में सेवायतों के नीचे काम करने वाले लड़के भी आने चाहिए। इस मामले में हाईपावर्ड कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार का कहना है कि यह मामला जानकारी मेंं आया है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। भविष्य में ऐसा कोई पोस्टर जारी न हो, इसके लिए भी कड़े नियम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed