{"_id":"683b5bf6abfab6d1980ca575","slug":"polytechnic-entrance-exam-will-be-held-at-two-centers-two-cancelled-mathura-news-c-369-1-mt11008-130391-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दो केंद्रों पर होगी पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा, दो किए निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दो केंद्रों पर होगी पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा, दो किए निरस्त
विज्ञापन
मथुरा। पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन पांच जून से 12 जून तक किया जाएगा। इस बार प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में चार केंद्र बनाए गए थे। इनमें से दो परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिए गए हैं। अब दो केंद्रों पर यह परीक्षा होगी।
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (सीबीटी) परीक्षा होगी। जिले में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा अब दो केंद्रों पर होगी। इनमें बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज, धनवंतरी एजुकेशन इंस्टीट्यूट फरह को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 8 से 10:30 बजे, दूसरी दोपहर 12 से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4 से 6:30 बजे तक होगी।
परीक्षा के नोडल अधिकारी अतुल कुमार शर्मा ने परीक्षा केंद्रों का सत्यापन, इंटरनेट, पावर बैकअप आदि की व्यवस्था के लिए केंद्रों पर पहुंचकर इनका हाल जाना। नोडल अधिकारी ने बताया कि पहले चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे लेकिन किसी कारणों से दो केंद्र निरस्त हो गए हैं। ऐसे में परीक्षा देने आने वाले परीक्षार्थियों को परेशानी नहीं हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। इन केंद्रों पर हाथरस, अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, टूड़ला आदि शहरों से परीक्षार्थी परीक्षा देने आएंगे।