फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   pollling for first phase of panchayat poll today

पंचायत चुनावः प्रथम चरण के लिए मतदान आज

Thu, 08 Oct 2015 08:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Thu, 08 Oct 2015 08:24 PM IST
विज्ञापन
pollling for first phase of panchayat poll today
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में शुक्रवार नौ अक्तूबर को मतदान होने जा रहा है। इसमें छाता, चौमुंहा और नंदगांव ब्लाक के आठ जिला पंचायत वार्ड के लिए 213 मतदान केन्द्रों पर वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन


छाता विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में जिला पंचायत के 78 उम्मीदवारों का भविष्य दांव पर है। इनमें पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह और पूर्व मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण की पत्नी और एमएलसी पुत्र भी शामिल हैं। मतदान में 3.27 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन


इसमें 1.60 लाख पुरुष और 1.46 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। यह मतदाता तीन क्षेत्र पंचायत और आठ जिला पंचायत वार्ड के लिए चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन ब्लाक छाता, चौमुंहा और नंदगांव में बंटे प्रथम चरण में 34 सेक्टर बनाए गए हैं। छाता में 14, नंदगांव और चौमुंहा में 10-10 सेक्टर हैं। प्रत्येक सेक्टर में तगड़ी नाकेबंदी की गई है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगा। इसके लिए 493 बूथ बनाए गए हैं। शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए गुरुवार को तीनों ब्लाक मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं।

प्रथम चरण का मतदान
चौमुंहा, नंदगांव और छाता ब्लाक
जिला पंचायत के 8 से 16 तक वार्ड, 78 उम्मीदवार
1.46 लाख महिलाओं सहित 3.27 लाख मतदाता
तीनों ब्लाक में क्षेत्र पंचायत के 228 वार्ड
34 सेक्टरों में विभाजित किया प्रथम चरण




कैमरे की नजर में रहेंगे 24 मतदान केन्द्र
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 24 मतदान केन्द्रों को अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है। इस श्रेणी के अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केन्द्रों की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। छाता और नंदगांव ब्लाक में 9-9, चौमुंहा ब्लाक में ऐसे छह मतदान केन्द्र हैं।



पोलिंग पार्टियां रवाना
चौमुंहा। ब्लाक मुख्यालय सर्वोदय इंटर कालेज से गुरुवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। डीएम राजेश कुमार, एसएसपी डा. राकेश कुमार सिंह ने मुख्यालय पर पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर बाद तक पार्टियों के जाने का क्रम बना हुआ था। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस का काफी इंतजाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed