फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Politics is at its peak in the Municipal Corporation, Mayor's son accuses BJP councillor

Mathura News: नगर निगम में राजनीति चरम पर, महापौर पुत्र ने भाजपा पार्षद पर लगाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Politics is at its peak in the Municipal Corporation, Mayor's son accuses BJP councillor
मथुरा। नगर निगम में राजनीति चरम पर है। महापौर विनोद अग्रवाल के पुत्र अंकुर अगवाल ने भाजपा पार्षद पर दस लाख की चौथ मांगने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महापौर पुत्र ने गोविंद नगर थाने में तहरीर दी है। भाजपा पार्षदों ने इसे राजनीति करार दिया और कहा कि नियम विरुद्ध कार्यों का विरोध करने पर यह तहरीर पार्षद के विरुद्ध दी गई।
विज्ञापन


महापौर पुत्र ने नगर निगम के वार्ड 37 के भाजपा पार्षद राजीव कुमार सिंह पर सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने और महापौर से दस लाख रुपए की चौथ मांगने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाना गोविंद नगर में तहरीर दी है। इस मामले में भाजपा पार्षद राजीव कुमार सिंह ने कहा कि महापौर पुत्र द्वारा लगाया गया चौथ वसूली का आरोप निराधार है। उनके द्वारा कभी कोई ऐसा काम नहीं किया गया। नगर निगम में जो गलत हो रहा है।
विज्ञापन


उसका विरोध कर रहे हैं। इसीलिए यह तहरीर थाने में दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि महापौर पुत्र द्वारा लगाए आरोप उन पर सिद्ध होते हैं तो वह अपने पद से त्यागपत्र दे देंगे। इस मामले में भाजपा पार्षद दल के नेता चौधरी राजवीर सिंह का कहना हे कि नगर निगम में नियम विरुद्ध हो रहे कार्यों का विरोध करने के कारण पार्षद पर आरोप लगाए जा रहे हैं। यह राजनीति से प्रेरित आरोप है। कोई पार्षद महापौर से चौथ कैसे मांग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड 56 के पार्षद नीनू कुंजबिहारी भारद्वाज ने कहा कि महापौर पुत्र द्वारा राजनीति के तहत पार्षद पर आरोप लगाया है। नियमों के अनुसार नगर निगम चलना चाहिए। इसका विरोध करने पर पार्षद पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पार्षदों की जनता के प्रति जवाबदेही है। वह गलत कैसे होने दे सकते हैं। गलत का विरोध करने का ही नतीजा है कि पार्षद के विरुद्ध थाने में तहरीर दी गई है। गोविंद नगर थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि महापौर के पुत्र की तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed