Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Politics heated up due to cabinet minister's statement on RLD

Mathura News: कैबिनेट मंत्री के रालोद पर बयान से गरमाई सियासत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Politics heated up due to cabinet minister's statement on RLD
मथुरा। योगी सरकार में मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण द्वारा रालोद को पटपांव बताने से प्रदेश की सियासत गरमा गई है। भाजपा और रालोद का गठबंधन होने के बावजूद उनका यह बयान राजनीति के जानकारों को पच नहीं रहा है। वहीं दूसरी तरफ रालोद में इस बयान से आक्रोश है। हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की ओर से कोई प्रतिक्रिया न दिए जाने से उन्होंने चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन



2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा और रालोद एक साथ आ गए थे। इसके बाद से सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन मथुरा की छाता विधानसभा से विधायक और योगी सरकार में मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण के बयान ने भाजपा और रालोद के नेताओं को आमने-सामने खड़ा कर दिया है। रालोद को पटपांव यानी पनौती बताए जाने के बयान के बाद रालोद नेताओं ने इसका विरोध करते हुए मंत्री की बर्खास्तगी की मांग कर डाली।
विज्ञापन


नेताओं ने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को इसकी जानकारी देने के साथ ही सीएम योगी तक भी मामला पहुंचाया है, लेकिन अब रालोद नेताओं ने चुप्पी साध ली है। सूत्रों के अनुसार, रालोद के स्थानीय नेताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की प्रतिक्रिया का इंतजार है। उनके द्वारा अब तक मंत्री के बयान पर कोई जवाब नहीं दिया गया है। रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल भरंगर ने बताया कि पार्टी अपनी बात रख चुकी है। अब हाईकमान के आदेश का इंतजार है। हाईकमान का जो भी आदेश होगा, उसके अनुसार कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीति में नए नहीं हैं लक्ष्मीनारायण
मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। सक्रिय राजनीति में वह करीब साढ़े चार दशक का सफर तय कर चुके हैं। इस बीच कई राजनीतिक दलों से उनकी गलबहियां रहीं। इस दौरान वे विधायक और मंत्री भी रहे। राजनीति के जानकार मानते हैं कि वे अच्छी तरह से जानते हैं कि दो दलों के गठबंधन के मायने और उसकी मर्यादा क्या होती है। ऐसे में अगर उन्होंने रालोद का विरोध इतने मुखर होकर किया है तो कोई न कोई कारण तो जरूर रहा होगा। हालांकि मंत्री के बयान और रालोद के विरोध के बाद खुद मंत्री और अन्य भाजपा नेताओं ने भी चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed