{"_id":"68c9c92d37922da5800787ce","slug":"police-who-came-to-arrest-the-warrantee-were-surrounded-and-there-was-uproar-mathura-news-c-29-1-mtr1022-455826-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वारंटी को पकड़ने पहुंची पुलिस को घेरा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वारंटी को पकड़ने पहुंची पुलिस को घेरा, हंगामा
विज्ञापन
मथुरा। जमुनापार के विशनगंज में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम को लेने के देने पड़ गए। ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया। हाथापाई की नौबत आ गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पुलिस के मुताबिक, घटनाक्रम शनिवार की रात का है। पुलिस ने बताया कि विशनगंज का लाखन काफी समय से एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहा था। उसके वारंट जारी हो चुके थे। कई बार नोटिस देने के बाद भी वह अदालत में हाजिर नहीं हो रहा था। पुलिस टीम उसे पकड़ने पहुंची तो आरोपी के परिजन और ग्रामीणों ने घेर लिया। हंगामा शुरू हो गया।
आरोपी को गाड़ी में बैठाते ही पुलिस से धक्का मुक्की होने लगी। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने अन्य थानों का फोर्स बुलाया तो ग्रामीण पीछे हटे। इस कार्रवाई का कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि वारंटी फरार चल रहा था। हल्के विरोध के बाद उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।