फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police used baton against street vendors and street vendors

Mathura News: रोड पर रेहड़ी, ठेले लगाने वालों पर पुलिस का चला डंडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Police used baton against street vendors and street vendors
वृंदावन। मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा शनिवार को विद्यापीठ चौराहा से वैष्णो धाम मंदिर तक पिछले 11 दिनों से लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने भी फुटपाथ और रोडों पर ठेले और रेहड़ी पटरी लगाने वालों के खिलाफ शिकंजा कर दिया है। पुलिस ने दो दिनों में 22 ठेली लगाने वालों का शांतिभंग के मामले में चालान किया है।
विज्ञापन



वृंदावन के एक ही मार्ग पर अतिक्रमण को लेकर जहां नगर निगम लगातार पिछले 11 दिनों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है। वहीं अब पुलिस ने भी रोड और फुटपाथ पर ठेली लगाने वालों पर शिकंजा कस दिया है। शनिवार को रमणरेती पुलिस चौकी प्रभारी ने इस्कॉन मंदिर के सामने और रमणरेती रोड पर ठेली लगाने वाले 9 लोगों को शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की है। इससे एक दिन पहले 13 ठेली वालों के विरुद्ध भी धारा 151 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन


दुकानदार सोहन सिंह, राजवीर एवं सुमित अग्रवाल का कहना है कि ठेले लगाने वालों को शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई उचित नहीं है। रमणरेती पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि दो दिनों में 22 ठेले वालों पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई इस्कॉन मंदिर के सामने रोड और फुटपाथ पर ठेले लगाने वालों के विरुद्ध की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed