{"_id":"60257a6f8ebc3ee96c5de388","slug":"police-team-will-go-to-chennai-for-selling-giriraj-mountain-rocks-mathura-news-agr480264214","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरिराज पर्वत शिलाएं बेचने के मामले में चेन्नई जाएगी पुलिस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरिराज पर्वत शिलाएं बेचने के मामले में चेन्नई जाएगी पुलिस टीम
विज्ञापन
मथुरा। इंडिया मार्ट चेन्नई की वेबसाइट पर ई-शॉपिंग के माध्यम से गिरिराज पर्वत की शिलाएं बेचने के आरोपियों को पकड़ने के लिए अब गोवर्धन पुलिस की एक टीम जल्द चेन्नई जाएगी। इससे पहले नोएडा और मथुरा में दबिश देने के बाद भी बेवसाइट के सीईओ और एजेंट पुलिस के हाथ नहीं लग सके थे। मामले में अभी तक तीनों आरोपी फरार हैं।
विगत दिनों फेसबुक पर गिरिराज पर्वत की शिलाओं की बिक्री को लेकर मेसेज वायरल होते ही गोवर्धन समेत जिले भर में उबाल आ गया था। आस्था से खिलवाड़ को लेकर गिरिराजजी के भक्तों ने थाने का घेराव कर विरोध जताया था। चिगत आठ फरवरी को इंडिया मार्ट के सीईओ ब्रजेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल निवासी इंटरमेस लिमिटेड प्लॉट-22, सेक्टर 135 नोएडा और एजेंट अंकुर अग्रवाल निवासी पीरपंच गली, छत्ता बाजार, मथुरा को पकड़ने के लिए गोवर्धन पुलिस की टीम ने दबिश दी लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका। विगत 10 फरवरी को सीईओ बंधुओं के वकीलों ने गोवर्धन थाने पहुंचकर कागजात दिखाए और दलील दी कि दोनों सीईओ का इसमें कोई दोष नहीं है। हालांकि पुलिस तीनों आरोपियों पर नजर बनाए है। अब मामले में गोवर्धन पुलिस की एक टीम चेन्नई भेजी जाएगी।
--
गोवर्धन पुलिस की एक टीम जल्द ही चेन्नई भेजी जाएगी। इसके लिए पुलिस की टीम को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
-श्रीशचंद, एसपी देहात