फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police,suspend,chor

Mathura News: पुलिस अभिरक्षा में भागा अंतरराज्यीय चोर, दो सिपाही निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 06:44 PM IST
विज्ञापन
police,suspend,chor
पहले पेज के लिए प्रस्तावित
विज्ञापन

--------------------------
फोटो
पुलिस अभिरक्षा में भागा अंतरराज्यीय चोर, दो सिपाही निलंबित
- मुठभेड़ में घायल हुआ था, सिपाहियों समेत तीन पर मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। मुठभेड़ में घायल अंतरराज्यीय चोर जिला अस्पताल से सोमवार सुबह पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला। एसएसपी ने इस संबंध में निगरानी में तैनात दोनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव ने निलंबित कर दिया। चोर से मिलीभगत मानते हुए कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। चार टीमें चोर की तलाश में जुटी हुई हैं।

शेरगढ़ पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ में घायल शातिर चोर असरू (24) निवासी जंघावली को गिरफ्तार करके जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोपी को आपातकालीन कक्ष के ऊपर बने बच्चा वार्ड के पलंग नंबर दो पर भर्ती किया गया था। उसकी निगरानी के लिए सिपाही रवि और राजवीर को तैनात किया गया था। सोमवार सुबह पौने छह बजे जब पुलिसकर्मी पलंग संख्या एक पर थे और चार पर भर्ती बच्चे की मां बच्चे को दीवार की तरफ मुंह करके दूध पिला रही थी, तभी असरू ने अपने पलंग से बंधी हथकड़ी खोल ली और भाग निकला। आवाज सुनकर दोनों पुलिसकर्मी पकड़ने के लिए भागे तो एक सिपाही बेंच से टकराकर पलंग संख्या एक के पास गिर गया और दूसरा वार्ड के बाहर फर्श पर फिसल गया। दोनों पुलिस कर्मियों ने घटना स्थल के सामने स्थित चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सहायता के लिए बुलाया और पुलिसकर्मियों ने अस्पताल के आसपास के दुकानदारों से लंगड़ाते किसी युवक को देखे जाने के बारे में पूछा लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। शेरगढ़ पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और स्वॉट टीम ने चोर को आसपास तलाशा लेकिन उसका पता नहीं लग पाया। एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। दोनों सिपाही और चोर के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed