{"_id":"6a66625ff269800db808d8e7","slug":"police-recovered-a-purse-containing-jewelry-worth-570-lakh-within-two-hours-mathura-news-c-369-1-mt11009-150044-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पुलिस ने दो घंटे में बरामद किया 5.70 लाख की ज्वैलरी से भरा पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पुलिस ने दो घंटे में बरामद किया 5.70 लाख की ज्वैलरी से भरा पर्स
विज्ञापन
मथुरा। कोतवाली पुलिस ने ज्वेलरी से भरा खोया हुआ पर्स महज दो घंटे के भीतर बरामद कर मालिक को सौंप दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार ने सराहना की है।
जानकारी के अनुसार दाऊजी विहार कॉलोनी, टाउनशिप निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार सोनवीर सिंह शनिवार शाम अपने परिवार के साथ कृष्णा नगर क्षेत्र में एक ज्वैलरी के शोरूम पर आभूषण खरीदने पहुंचे थे। खरीदारी के बाद कार में बैठते समय उनका पर्स कहीं गिर गया। पर्स में एक जोड़ी सोने की चूड़ियां, एक जोड़ी सोने के टॉप्स और एक सोने की नोज रिंग रखी थी, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 5.70 लाख थी।
काफी तलाश के बाद भी पर्स नहीं मिला तो उन्होंने कृष्णा नगर चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की दो टीमें गठित की गईं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि लगातार प्रयासों के बाद करीब दो घंटे के भीतर पुलिस ने ज्वेलरी से भरा पर्स सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने सोनवीर को सौंप दिया।