फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police picked up the treasurer of Narayani Sena

नारायणी सेना के कोषाध्यक्ष को पुलिस ने उठाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Police picked up the treasurer of Narayani Sena
मथुरा। पुलिस ने नारायणी सेना की संकल्प यात्रा पर लगाम कसते हुए एक दिन पहले ही कोषाध्यक्ष समेत तीन पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी शहर कोतवाली, जमुनापार और नौहझील थाना क्षेत्र में की गई है। उधर, लखनऊ में नजरबंद किए गए नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संकल्प यात्रा को निरस्त करने की घोषणा की है। पुलिस की टीमें लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही हैं। चेतावनी दी है कि किसी ने माहौल को खराब करने का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, जलाभिषेक के लिए अखिल भारत हिंदू महासभा का किया गया आवेदन प्रशासन ने निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

नारायणी सेना ने 29 नवंबर को मथुरा मेें श्री कृष्ण जन्मस्थान प्रकरण को लेकर शाही ईदगाह पर कार सेवा के रूप में संकल्प यात्रा की घोषणा की थी। यह संकल्प यात्रा यमुना के विश्राम घाट से श्री कृष्ण जन्मस्थान तक जानी थी। पुलिस ने संकल्प यात्रा को गंभीरता से लेते हुए रविवार को कृष्णापुरी के एक होटल से लखनऊ से आए नारायणी सेना के कोषाध्यक्ष अमित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने प्रदेश सचिव नीरज शर्मा निवासी कुसुम बिहार लोहवन को लक्ष्मीनगर से व रामगोपाल पांचाल निवासी नौहझील को कस्बे से गिरफ्तार किया है। सभी का शांति भंग में चालान किया है। एसएसपी डॉ.गौरव ग्रोवर ने बताया कि नारायणी सेना के तीन पदाधिकारियोें को गिरफ्तार कर शांति भंग मेें चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम व एसएसपी की चेतावनी, माहौल को खराब न करें
डीएम नवनीत सिंह चहल व एसएसपी डॉ.गौरव ग्रोवर ने संयुक्त रूप से कहा कि जिले में धारा १४४ लागू है। किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं। अगर किसी ने उपद्रव किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्म भूमि पर किसी को कार सेवा, पदयात्रा या जलाभिषेक की इजाजत होगी। अगर किसी ने उस तरफ जाने का प्रयास भी किया तो रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर भी पुुलिस की नजर
एसएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर लोग गलत मेसेज डाल रहे हैं, इसके लिए पुलिस की एक टीम लगी हुई है। किसी ने भी कोई माहौल खराब करने वाला मेसेज डाला, जिससे शांति भंग हो तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed