फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police officers arrived to meet Saint Premanand

UP: 'मन विचलित रहता है, पुलिस सेवा में रहूं या फिर...', अफसर ने संत प्रेमानंद से पूछा, महाराज ने बताया ये उपाय

Wed, 12 Feb 2025 09:00 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 12 Feb 2025 09:00 PM IST
सार

संत प्रेमानंद की शरण में पहुंचे पुलिस अधिकारी ने महाराज जी से पूछा कि उन्हें आगे क्या करना चाहिए। पुलिस सेवा में ही रहना चाहिए या फिर भक्ति मार्ग पर आगे बढ़ें।

विज्ञापन
Police officers arrived to meet Saint Premanand
संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुख्यात अपराधी राकेश दुजाना के एनकाउंटर में घायल हुए सब इंस्पेक्टर मुनेश सिंह संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि काफी एनकाउंटर किए हैं। 22 जनवरी 2024 को एक लाख के इनामी अपराधी राकेश दुजाना का भी एनकाउंटर किया। उस दौरान उनके सीने में गोली लग गई। 

विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि गोली लगने से वह मृत अवस्था में पहुंच गए। मेरठ में डाॅक्टरों ने मना कर दिया। सभी लोग श्रद्धांजलि भी देने लगे। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने गाजियाबाद के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां नौ घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद वह आज ठीक अवस्था में खड़े है। लेकिन अब उनका मन विचलित रहता है। 
विज्ञापन


वह यह जानना चाहते हैं कि वह अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ें या भागवत मार्ग पर। यह सुनकर महाराज ने उन्हें उत्तर दिया कि आपको कितना समय हो गया पुलिस की सेवा में तो उन्होंने बताया कि 32 साल। इस पर संत ने कहा कि आपको दूसरा जन्म दिया है, इसलिए आपको भागवत मार्ग की ओर भी प्रशस्त होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संत प्रेमानंद ने कहा कि थोड़ा समय निकालते हुए भागवत शरण में आइए और प्रार्थना करें कि जो गलती हुई है, उसे माफ करें। देशभक्ति के साथ भक्ति भी करते रहें। मुनेश सिंह मूलरूप से आगरा के बाह के रहने वाले हैं। उनके दो बेटी और एक बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed