फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police nab criminal in encounter

Mathura: दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में दबोचा, आरोपी के पैर में लगी गोली; दर्ज हैं 11 से अधिक केस

Sat, 04 Apr 2026 11:59 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 04 Apr 2026 11:59 PM IST
सार

आरोपी ने पलवल  की रहने वाली एक महिला को जान से मारने की धमकी देकर छटीकरा बुलाया। वहां से उसे अपनी बाइक पर राज गेस्ट हाउस ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Police nab criminal in encounter
पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना जैंत पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने शनिवार रात एक मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को अभय फौजी बताकर हरियाणा की एक महिला के साथ न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि उसके गहने और नकदी भी लूट ली थी। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


जैंत प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी की टीम शनिवार रात सनसिटी के पास चेकिंग कर रही थी। रात 9:53 बजे एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख आरोपी ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान टीम पर फायरिंग भी कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी और वह गिर पड़ा।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पवन कुमार (29) पुत्र रमेश चंद्र, निवासी गांव माल फरह (मथुरा) ने सोशल मीडिया पर अभय फौजी नाम से फर्जी आईडी बना रखी थी। उसने पलवल (हरियाणा) की रहने वाली एक महिला को जान से मारने की धमकी देकर छटीकरा बुलाया। वहां से उसे अपनी बाइक पर राज गेस्ट हाउस ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने महिला के फोन से 15,000 ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके साथ ही 4,000 नकद और कुंडल भी लूट लिए थे।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, 2 खोखा, 1 कारतूस, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि पवन कुमार का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके विरुद्ध मथुरा और राजस्थान के भरतपुर (कोतवाली, चिकसाना, कुम्हेर) में बलात्कार, हत्या के प्रयास, लूट और एनडीपीएस एक्ट के कुल 11 गंभीर मामले दर्ज हैं। 


गिरफ्तार करने वाली टीम में जैंत थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी, निरीक्षक विवेक कुमार, महिला उपनिरीक्षक काजल भारद्वाज, प्रिया सिवाच, और सर्विलांस टीम का मुख्य योगदान रहा। घायल आरोपी को उपचार के लिए सौ सैय्या अस्पताल, वृन्दावन भेजा गया है।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed