फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police minimized the incident of robbery and kidnapping and challaned in the fight

पुलिस ने लूट व अगवा की घटना मिनिमाइज कर मारपीट में किया चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Police minimized the incident of robbery and kidnapping and challaned in the fight
सौंख (मथुरा)। व्यापारी के घर में घुस कर अगवा करने की कोशिश व लूट की घटना को पुलिस के मारपीट में तब्दील करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए रुपये लेकर घटनाक्रम बदलने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 23 मार्च को थाना मगोर्रा क्षेत्र के कस्बा सौंख में व्यापारी भीम सिंह के घर में घुस कर कार सवार बदमाशों ने 1.10 लाख रुपये की लूट एवं विरोध करने पर व्यापारी को अगवा करने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीन बदमाश राहुल निवासी कमई, सीताराम निवासी बुखरारी, कन्हैया निवासी छाता को गिरफ्तार कर घटनाक्रम को बदल कर मारपीट के आरोप में चालान किया है। पुलिस कार्रवाई से पीड़ित व्यापारी संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन

पीड़ित भीम सिंह ने बताया कि 23 मार्च को तीन गाड़ियों में सवार बदमाशों ने घर आकर मारपीट करते हुए 1.10 लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर अगवा करने का प्रयास किया था। एसओ ने पहले मुकदमा लिखने से मना कर दिया। पुलिस अफसरों के हस्तक्षेप पर बमुश्किल मुकदमा दर्ज किया गया। अब पुलिस ने आरोपियों से रुपये लेकर लूट और अपहरण के मामले को हटा कर मारपीट में बदमाशों को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित व्यापारी ने दी थाने का घेराव करने की चेतावनी
मगोर्रा पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़ित व्यापारी ने थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है। व्यापारी भीम सिंह ने बताया कि घर में घुस कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। अपहरण की कोशिश की गई थी। पुलिस आरोपियों से मिल कर मारपीट का मामला बता रही है। शनिवार को थाने का घेराव किया जाएगा।

घटना में शामिल गाड़ियों को ट्रेस कराकर गाड़ी बरामद कर ली गई हैं। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया है। अपराध छिपाने में पुलिस की संलिप्ता मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- गौरव त्रिपाठी, सीओ गोवर्धन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed