{"_id":"64230f2dcbf249ea0e0e3d83","slug":"police-looking-for-md-and-directors-of-kalpataru-builders-company-in-scam-of-crores-in-lieu-of-flat-in-mathura-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-नोएडा में जालसाजों की तलाश: फ्लैट की एवज में 150 करोड़ की लगाई चपत, एमडी सहित निदेशक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-नोएडा में जालसाजों की तलाश: फ्लैट की एवज में 150 करोड़ की लगाई चपत, एमडी सहित निदेशक फरार
Tue, 28 Mar 2023 09:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 28 Mar 2023 09:33 PM IST
सार
मथुरा में कल्पतरू बिल्डैक कंपनी के एमडी और तीन निदेशकों की पुलिस तलाश कर रही है। इन पर फ्लैट के एवज में 150 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप हैं। आरोपियों ने करीब दो दशक पहले कल्पतरू कंपनी खोली। इसमें साथियों को डायरेक्टर बनाकर जालसाजी का खेल शुरू किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश मथुरा में फरह के चुरमुरा पर फ्लैट की एवज में 150 करोड़ रुपये की लोगों को चपत लगाने वाले कल्पतरू बिल्डैक कंपनी के एमडी जयकृष्ण सिंह राणा और तीन निदेशकों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की टीम नोएडा, दिल्ली और आगरा में दबिश दे रही है। अभी तक यह चारों जालसाज क्राइम ब्रांच के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही चारों जालसाज गिरफ्त में होंगे।
मोतीकुंज के रहने वाले जयकृष्ण सिंह राणा ने करीब दो दशक पहले कल्पतरू कंपनी खोली। इसमें साथियों को डायरेक्टर बनाकर जालसाजी का खेल शुरू किया। सबसे पहले जयकृष्ण सिंह राणा ने चिटफंड कंपनी खोली। पैसा दोगुना करने की एवज में लोगों को झांसे में लिया। इसके बाद इस कंपनी ने चुरमुरा आदि स्थानों पर फ्लैट बनाने शुरू किए। इन फ्लैटों की बुकिंग की एवज में सोनीपत, पानीपत, आगरा, अलीगढ़, मथुरा और अन्य जनपदों के लोगों से मोटी रकम वसूली। बावजूद इसके आज तक तो फ्लैट भी बनकर तैयार नहीं हुए।

फरह थाना में दर्ज कराए गए 46 मुकदमे
इससे पैसा लगाने वाले लोगों ने केवल अपने को ठगा ही समझा। कई बार इन लोगों ने चुरमुरा आकर विरोध-प्रदर्शन भी किया, पर पुलिस की मिलीभगत से जयकृष्ण सिंह राणा इन पर भारी पड़ गया। इतना जरूर है कि कुछ लोगों न हिम्मत दिखाई तो करीब 46 मुकदमे थाना फरह में दर्ज कराए गए। इसके अलावा भी मथुरा और आगरा के थानों में यह मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल इसकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई।
विज्ञापन