शातिर चोर धरा गया: साधु वेश में घूमकर रेकी करता, स्कूटी चुराकर हो जाता फुर्र, कई जिलों में फैला है नेटवर्क
मथुरा में पुलिस ने ऐसे शातिर चोर को पकड़ा है जो साधु वेश में घूमकर रेकी करता था। मौका पाकर स्कूटी चुराकर फरार हो जाता था। इसका कई जिलों में नेटवर्क फैला है। इसके कब्जे से चोरी की स्कूटी भी बरामद हुईं हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। कोई शक न करे, इसके लिए साधु का वेश धारण करके घूमता रहता। उसके बाद मौका पाकर स्कूटी चुराकर फुर्र हो जाता। इस अंतरजनपदीय चोर को हाईवे पुलिस ने कान्हा माखन स्कूल के पास खाली पड़े मैदान से पकड़ा है। इसके पास से दो स्कूटी बरामद हुई हैं। एक स्कूटी मथुरा तो दूसरी स्कूटी फर्रुखाबाद से चुराई गई है। फिलहाल हाईवे पुलिस शातिर चोर से जानकारी जुटा रही है।
वाहन चेंकिंग के दौरान पकड़ा गया
21 मार्च को इंड्रस्ट्रियल एरिया से स्कूटी चोरी होने का मुकदमा दर्ज करके हाईवे पुलिस चोर की तलाश में जुट गई। सोमवार को थाना हाईवे के एसएचओ उमेश चंद त्रिपाठी और एसआई योगेश कुमार टीम के संग सलेमपुर रोड पर चेकिंग में जुटे थे। तभी शातिर चोर को पकड़ लिया। उसके पास से दो चोरी की स्कूटी बरामद कीं। पूछताछ में शातिर चोर ने स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया।
मथुरा और फर्रुखाबाद से चुराई स्कूटी बरामद
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पकड़ा गया अंतरजनपदीय चोर दीपक उर्फ महाकाल गिरि पुत्र राजू उर्फ जंगबहादुर वर्मा निवासी कोटला रोड सविता नगर गोवर्धन स्कूल के पास, फिरोजाबाद है। इसके पास से मथुरा और फर्रुखाबाद से चुराई स्कूटी बरामद हुई हैं। खास यह है कि साधु का वेश धारण करके पहले यह रेकी करता था। उसके बाद निशाने पर आई स्कूटी को चोरी करके फुर्र हो जाता था।