फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police found missing committee director Vaidya from Noida

Mathura News: लापता कमेटी संचालक वैद्य को पुलिस ने नोएडा से ढूंढ निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Police found missing committee director Vaidya from Noida
मथुरा। एक माह पहले व्यापारियों के करोड़ों रुपये लेकर लापता हुए कमेटी संचालक वैद्य को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। एक तरफ जहां व्यापारी उसे ढूंढ रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ पत्नी की ओर से भी थाना हाईवे में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। वैद्य के मिलने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन



हाईवे की एक कॉलोनी निवासी वैद्य लंबे समय से कमेटी संचालन और जमीन का काम करता है। शहर के बड़े-बड़े व्यापारियों से उसका लेनदेन है। कमेटियों में भी व्यापारियों ने अपना मोटा पैसा लगा रखा है। करीब एक माह पहले वैद्य अचानक गायब हो गया था। इसके बाद व्यापारियों ने कोतवाली में तहरीर दी थी। वहीं वैद्य की पत्नी ने थाना हाईवे में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही व्यापारी और पुलिस वैद्य की तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन


हाईवे पुलिस लगातार वैद्य की मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश में जुटी थी। सूत्रों के अनुसार शनिवार को मिली जानकारी पर पुलिस ने नोएडा से वैद्य को ढूंढ निकाला है। पुलिस उसे मथुरा लेकर आ रही है। वैद्य के मिलने की चर्चा पूरे शहर में फैलने के बाद व्यापारियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। वे जानकारी जुटाने के लिए एक दूसरे को फोन कर रहे हैं। हालांकि पुलिस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसके कितने थे रुपये साफ हो जाएगी तस्वीर
वैद्य के गायब होने के बाद 20 व्यापारियों ने कोतवाली में तहरीर देते हुए करोड़ों रुपये लेकर भागने का आरोप वैद्य पर लगाया था। वहीं अन्य व्यापारी भी अपने रुपये होने की बात कह रहे थे। लेकिन अब वैद्य के मिलने के बाद यह साफ हो जाएगा कि आखिर किसके कितने रुपये उस पर थे। वहीं परिवार ने भी वैद्य के मिलने पर राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed