{"_id":"62bc6f494cf3a25cdb024caa","slug":"police-filed-a-case-of-gang-rape-with-a-teenager-after-four-days-mathura-news-mtr5200206191","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा चार दिन बाद पुलिस ने किया दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा चार दिन बाद पुलिस ने किया दर्ज
विज्ञापन
चौमुंहा (मथुरा)। महिला अपराधों को लेकर पुलिस कितनी गंभीर है इसकी बानगी भर है जैंत पुलिस की कार्रवाई। २३ जून को १३ साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर दी गई थी, पर २७ जून को जैंत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। चार दिन तक पीड़ित और उसके परिवार को पुलिस टहलाती रही। दबंगों के डर से भयभीत परिवार सहमा रहा। जैंत पुलिस दो आरोपी पकड़कर पीठ थपथपा रही है, जबकि दो अभी फरार हैं।
थाना जैंत के एक कस्बा में १० जून को एक मकान में १३ साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करते हुए वीडियो बनाया। कस्बे के चारों युवकों ने दोबारा किशोरी को ले जाने को बुलाया, पर मना करने पर इन दबंग युवकों ने किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दिया। पेशे से ड्राइवर पिता के लौटने के बाद किशोरी ने सब बताया तो २३ जून को जैंत पुलिस में तहरीर दी गई।
पिता का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की बजाए इस मामले को लेनदेन करके सुलझाने की सलाह तक दे डाली। इसी समझौते की मध्यस्थता खुद करने के लिए जैंत पुलिस ने हामी भरी। इसी के चलते चार दिन तक मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
लगातार जैंत पुलिस पर दबाव बढ़ा तो २७ जून को मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि देरी क्यों हुई इसकी जांच कराई जाएगी। फिलहाल दो आरोपी प्रमोद और राहुल गिरफ्तार कर लिए गए है, जबकि मुकेश और एमपी की तलाश की जा रही है।