फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police encounter with wire theft gang in Mathura, one criminal was injured

Mathura News: पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़...एक आरोपी के पैर में लगी गोली, दो साथी फरार; चोरी का तार बरामद

Sun, 14 Dec 2025 10:35 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 14 Dec 2025 10:35 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रविवार सुबह पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाश तार चोरी कर ले जा रहे थे। पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया।

विज्ञापन
Police encounter with wire theft gang in Mathura, one criminal was injured
पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में पुलिस की रविवार सुबह बाजना कट एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड पर बिजली तार चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी कोहरे व अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश थाना क्षेत्र में बिजली के तार चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। थानाध्यक्ष सोनू सिंह के नेतृत्व में पुलिस व रिवार्डी टीम माैके पर पहुंची। 
विज्ञापन


पुलिस ने बाजना कट सर्विस रोड पर घेराबंदी की। इस दौरान बदमाश एक गाड़ी में विद्युत तार लोड कर रहे थे। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग में एक बदमाश गुलाब सिंह पुत्र चौबसिंह निवासी ग्राम नवलपुर, थाना एत्मादपुर, आगरा के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी नौहझील भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस व एक खोखा, एक गाड़ी, विद्युत तार काटने के उपकरण, रस्से, दस्ताने तथा 14 बंडल बिजली के तार बरामद किए हैं। फील्ड यूनिट मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन में जुटी रही। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। वहीं फरार दो बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed