फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police encounter with interstate arms smugglers, two arrested

Mathura News: पुलिस की अंतरराज्यीय हथियार तस्करों से मुठभेड़, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Police encounter with interstate arms smugglers, two arrested
चौमुहां (मथुरा)। जैंत थाना क्षेत्र अंतर्गत आझई अंडरपास के निकट से अंतरराज्यीय हथियार तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। एक तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस बरामद किए हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मंगलवार की रात थाना जैत पुलिस को सूचना मिली कि आझई अंडरपास के समीप दो अंतरराज्यीय तस्कर हथियारों की तस्करी के लिए आए हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें पकड़ने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में आरोपी अली हुसैन पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी अली हुसैन पुत्र हाजी मूसा निवासी जघावली थाना शेरगढ़ तथा दूसरा आरोपी वीरेंद्र पुत्र रामबाबू निवासी राल थाना जैंत हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच 12 बोर के और एक 315 बोर का तमंचा, पांच कारतूस, एक चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार हाजी मूसा हथियार बना कर दूसरे राज्यों व मथुरा में सप्लाई के लिए भेजते हैं। उसके विरुद्ध हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली सहित कई प्रदेशों में हथियारों की तस्करी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। अली हुसैन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार हथियार तस्करों को खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed