{"_id":"69e922108a00544da3047f1a","slug":"police-crackdown-intensifies-search-for-accused-continues-mathura-news-c-412-1-mt21004-7346-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पुलिस की दबिश तेज, आरोपियों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पुलिस की दबिश तेज, आरोपियों की तलाश जारी
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैंत क्षेत्र के गांव राजपुर बांगर में रास्ते से निकलने पर हुए विवाद के बाद गांव में स्थिति तनावपूर्ण है। पुलिस ने नामजद आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी। हालांकि सभी आरोपी अभी भागे हुए हैं। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस पिकेट तैनात की गई है, जो लगातार गश्त कर रही है।
थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस की टीमें दीपक, राजेश, धीरज और महेश समेत अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। उधर, इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सोशल मीडिया पर आक्रोश दिख रहा है। पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया जा रहा है। घटना को लेकर कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति कायम है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और साक्ष्यों के आधार पर ही निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे स्कूटी सवार मनीष और राहुल का कार सवार दीपक के साथ रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते पथराव हो गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की। मनीष को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।