फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police caught the fake DSP red-handed

UP: वृंदावन में खरीदी वर्दी...बन गया डीएसपी, शराब के ठेके पर ऐसा बहका; खुल गई फर्जीवाड़े की पोल

Fri, 25 Jul 2025 02:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Jul 2025 02:15 PM IST
सार

वृंदावन में पुलिस ने जिस फर्जी डीएसपी को पकड़ा है, वो शराब के ठेके से वसूली करते हुए पकड़ा गया।

विज्ञापन
police caught the fake DSP red-handed
फर्जी पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन में एक फर्जी डीएसपी को पुलिस ने रंगेहाथ दबोच लिया। वह शराब की ठेकों पर वसूली करने के लिए पहुंचा था। आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुका है। पुलिस उसके बारे में जांच कर रही है। 
विज्ञापन


वृंदावन थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल ने बताया कि सिद्धार्थ चक्रवती निवासी चंदन नगर, हुगली, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह पांच जुलाई को वृंदावन में आया। यहां कई दिनों तक पूरे वृंदावन में घूमा और फिर 16 जुलाई को उसने पुलिस के सीओ रैंक के अधिकारी की वर्दी खरीद ली। इसके बाद वो रौब झाड़ने लगा। 
विज्ञापन




 

शराब के ठेके पर बहक गया 
बताया गया है कि सिद्धार्थ चक्रवती ई-रिक्शा चालकों से भी वसूली करने लगा। वो शराब के ठेके पर भी वसूली करने के लिए आया था, लेकिन यहां वो बहक गया। लोगों को उस पर शक होने लगा, जिसके बाद जानकारी पुलिस को दी गई।  पुलिस को इस बात की जानकारी मिली तो उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। पहले तो उसने प्रभाव में लेने की कोशिश की लेकिन वह सवाल जवाब में फंस गया। आरोपी ने बताया कि हुगली पुलिस पहले भी उसे जेल भेज चुका है। वहां भी वह फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर वसूली करने में लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed