{"_id":"689e0068d5d9102b070c5e32","slug":"police-caught-five-member-thief-gang-in-mathura-2025-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: चाय की दुकान से बेचे जाते थे मोबाइल...पुलिस ने पकड़ा पांच सदस्यीय गैंग, 221 फोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चाय की दुकान से बेचे जाते थे मोबाइल...पुलिस ने पकड़ा पांच सदस्यीय गैंग, 221 फोन बरामद
Thu, 14 Aug 2025 08:57 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 14 Aug 2025 08:57 PM IST
सार
चोरों की टोली के साथ पकड़ी गई महिला रिया सामान को ठिकाने लगाने का काम करती थी। वह चाय की दुकान से चोरी के मोबाइल सस्ते दामों पर बेचती थी। पुलिस ने गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए मोबाइल चोर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान मोबाइल फोन चोरी करने वाले गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार किए हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। पकड़े गए चोरों से 221 मोबाइल फोन व पीली धातु के जेवरात बरामद हुए हैं।
सीओ जीआरपी नजमुल हुसैन नकवी ने बताया कि ट्रेनों में आपराधिक वारदात की रोकथाम के लिए विशेष चेकिंग टीम का गठन किया है। बृहस्पतिवार को टीम प्लेटफार्म नंबर 1 पर आगरा की तरफ थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह के नेतृत्व में चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान टीम ने महिला सहित पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया। पकड़े गए लोगों ने अपने नाम दिल्ली के थाना कश्मीरी गेट के कूंचा मोहतर खां निवासी नीरज व उसकी पत्नी संतोष उर्फ रिया, अलीगढ़ के थाना गभाना कलुआ निवासी योगेश व शिवकुमार और औरैया के थाना सहार ग्राम मलहोसी रामनगर निवासी आकाश बताया।

Trending Videos
तलाशी में गिरोह के पास से चोरी के 221 मोबाइल फोन, तीन पीली धातु की चेन, एक पीली धातु का मंगलसूत्र बरामद हुआ। सीओ जीआरपी ने बताया कि पकड़े गए सभी लोग शातिर किस्म के अपराधी हैं। सभी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। बरामद मोबाइल फोनों में से 31 की पहचान हो गई है। इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज है।
महिला चाय की दुकान से बेचती थी फोन
चोरों की टोली के साथ पकड़ी गई महिला रिया सामान को ठिकाने लगाने का काम करती थी। रिया की दिल्ली में चाय की दुकान है। वारदात के बाद गिरोह के सदस्य महिला को माल देकर चले जाते थे और वह दुकान से ही मोबाइल फोन सस्ते दामों में ग्राहकों को बेच देती थी।

दोनों भाई बेचते थे मोबाइल पार्ट
आरपीएफ उप निरीक्षक सुजीत सिंह चंदेल ने बताया कि इस गैंग में दो सगे भाई पकड़े गए हैं। शिवकुमार और योगेश अलीगढ़ के सदर बाजार में मोबाइल फोन रिपेयरिंग की दुकान संचालित करते हैं, यह दोनों भाई चोरी किए मोबाइल फोन के पार्ट्स निकालकर उन्हें दूसरे मोबाइल में डालकर बेच देते थे। सर्विलांस के जरिए इस गैंग का पता लगा सका।
ये भी पढ़ें-सड़क पर गिरते ही टूट गई मासूम की गर्दन: फेंकने से पहले पिता ने पिलाया कीटनाशक, पत्नी का गुस्सा बेटे पर निकाला