फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police caught cash of 35 lakhs from the car in checking

पुलिस ने चेकिंग में कार से पकड़ी 35 लाख की नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Police caught cash of 35 lakhs from the car in checking
सौंख। विधानसभा चुनावों को लेकर राजस्थान सीमा सहित कई स्थानों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक कार से 35 लाख रुपये की नकदी पकड़ी है। पूछताछ में कार चालक नकदी का कोई हिसाब नहीं बता पाया।
विज्ञापन

मगोर्रा पुलिस ने शुक्रवार को राजस्थान सीमा पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक कार से 35 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। जानकारी के अनुसार भरतपुर के कोतवाली क्षेत्र के गंगा मंदिर बुध की हाट निवासी इमरान अपनी कार से 35 लाख रुपये की नकदी लेकर मथुरा जा रहा था। मगोर्रा पुलिस ने कार की डिग्गी से 35 लाख रुपये की नकदी बरामद की। पुलिस ने इमरान से नकदी के बारे में पूछा तो वह जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने नकदी को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बरामद की गई नकदी विधानसभा चुनाव में खर्च करने के लिए जा रही थी। सूचना पर आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। नकदी की जांच की। मजिस्ट्रेट नवनीत गर्ग ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की है। थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि चुनाव को लेकर हो रही चेकिंग में 35 लाख रुपये की नकदी मिली है। युवक नकदी के विषय में कोई जवाब नहीं दे पाया है। टीम में ऋषभ, उदयवीर सिंह, चौकी प्रभारी यशपाल सिंह, दलेल सिंह, किशनवीर सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed