फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police caught accused of firing in an encounter

UP: छात्र को गोली मारने वाला पुलिस ने पकड़ा...मुठभेड़ में टांग में लगी गोली, फायरिंग कर फैलाई थी दहशत

Thu, 15 May 2025 02:06 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 15 May 2025 02:06 PM IST
सार

डेयरी संचालक पर हमला कर फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ लिया। हमले के दाैरान एक छात्र भी गोली लगने से घायल हो गया था। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन
Police caught accused of firing in an encounter
मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में चेकिंग के दाैरान पुलिस ने फायरिंग करने के आराेपी को मुठभेड़ में पकड़ लिया। आरोपी ने गत दिनों डेयरी पर फायरिंग की थी, जिसमें एक छात्र घायल हो गया था। तभी से पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन


सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि 11 मई की सुबह महेंद्र नगर मोहल्ले में लेनदेन के विवाद को लेकर कुछ बाइक सवारों ने डेयरी स्वामी पर हमला बोल दिया था। इसी मामले में वांछित चल रहे नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि डेयरी स्वामी पर फायरिंग करने वाला मुख्य अभियुक्त गोवर्धन जाने वाले मार्ग पर बनी गुलमोहर कॉलोनी में देखा गया है। 
विज्ञापन


 

थाना प्रभारी ने तुरंत अपनी टीम को बुलाया और गोवर्धन रोड पर चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग को कुछ ही देर हुई थी कि एक बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही उसने बाइक दूसरी ओर मोड़ ली और भागने लगा। इसी बीच उसका संतुलन बिगड़ा और बाइक फिसल गई। बदमाश ने खुद को बचाने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो उसकी टांग में गोली लगी और वह बाइक से गिर गया। पूछताछ में उसने अपना नाम हाईवे थाने की अमर कॉलोनी निवासी सुनील बताया। तलाशी में उसके कब्जे से तमंचा कारतूस, बिना नंबर की बाइक और 13 सौ रुपये बरामद हुए। पुलिस ने घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह था मामला 
महेंद्र नगर में विजय अग्रवाल का मकान है। विजय अग्रवाल के मकान के बाहर मांट के गढ़ी पीतांबर निवासी बॉबी डेयरी चलाता है। सुभाष और डेयरी संचालक का रुपये का कुछ लेन-देन था। इसी को लेकर सोमवार की सुबह 11 बजे वह अपने साथी अनिल ठाकुर, सुनील ठाकुर, सिद्धार्थ, हरिदास को लेकर डेयरी पर आ गया। सभी ने मिलकर बॉबी पर हमला किया। मकान स्वामी विजय अग्रवाल, मदन मोहन और छात्र अर्जुन ने बीचबचाव किया तो हमलावरों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली अर्जुन के प्राइवेट अंग में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग माैके की ओर दौड़े तो हमलावर दो बाइकों को छोड़कर भाग गए, जबकि पुलिस ने मौके से सुभाष को गिरफ्तार लिया। मकान स्वामी विजय अग्रवाल की तहरीर पर पांच नामजद तथा अन्य अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed