फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police arrested seven interstate criminals in during encounter in Mathura

Mathura News: मुठभेड़ में सात अंतरराज्यीय अपराधी गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से तीन घायल

Thu, 29 Aug 2024 12:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Aug 2024 12:13 PM IST
सार

गोवर्धन थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में सात अंतरराज्यीय अपराधी गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से तीन घायल हो गए। उन्हें अस्पताल भेजा गया। 

विज्ञापन
Police arrested seven interstate criminals in during encounter in Mathura
Mathura News: पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में गुरुवार की तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में सात अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह एक जगह बैठकर डकैती योजना बना रहे थे। पुलिस को देखा तो फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों को अस्पताल भेजा गया है। गोवर्धन थाना पुलिस और स्वाट व सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

विज्ञापन


एसपी ग्रामीण त्रिगुण विषेन ने बताया कि पुलिस ने कृष्ण सुदामा गौशाला के समीप से राजेश्वर राय निवासी गांव पिपरया थाना पलनवा जिला मोतिहारी पूर्वी चंपारण बिहार, सुनील राय निवासी आनंद सागर थाना भिलाई जिला मोतिहारी पूर्वी चंपारण बिहार, मोहन नट निवासी ग्राम पुखरिया थाना कंगली जिला पश्चिमी चंपारण बिहार, लोरी महतो निवासी ग्राम पुरंदरा थाना भेलवा जिला पूर्वी चंपारण बिहार, सुनील राय निवासी ग्राम आनंद सागर पिपरया थाना भिलाई जिला मोतिहारी पूर्वी चंपारण बिहार, रमेश यादव निवासी ग्राम लौकरिया थाना पलनवा जिला मोतिहारी पूर्वी चंपारण बिहार, अजय पासवान निवासी ग्राम रसूलपुर इंद्रा नगर थाना रामगढ़ जिला गोरखपुर को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


इनमें से राजेश्वर राय, सुनील राय, मोहन नट के पैर में गोली लगने से घायल हैं। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। शातिरों के पास से तीन तमंचा 315 बोर, पांच जिन्दा व तीन खोखा कारतूस 315 बोर, एक इनोवा गाड़ी बिना नंबर, डकैती में प्रयोग करने हेतु अन्य सामान बरामद हुआ है। बदमाशों के अन्य आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed