{"_id":"6a01fdc281d272b0dc0ca2db","slug":"police-arrest-two-accused-in-robbery-case-in-mathura-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: टैंटीगांव डकैती में वांछित दो बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर 30 लाख का डाला था डाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: टैंटीगांव डकैती में वांछित दो बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर 30 लाख का डाला था डाका
Mon, 11 May 2026 09:35 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 11 May 2026 09:35 PM IST
सार
दोनों बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। थाना प्रभारी जगदम्बा सिंह ने अपनी टीम के साथ एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड माइल स्टोन 68 बाजना कट के पास एक खाली प्लॉट की घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के नौहझील थाना पुलिस ने रविवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड से टैंटीगांव डकैती मामले में वांछित मुन्ना और सुमित को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बाजना क्षेत्र में चार चोरियों का भी खुलासा किया है, जिनमें घर में घुसकर वृद्धा को घायल कर उनके कुंडल लूटने की घटना भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे, नकदी, बाइक, कटर और लूटे गए कागजात बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, देर रात थाना पुलिस को सूचना मिली कि टैंटीगांव की डकैती में वांछित दो बदमाश बाइक से गांव पारसौली की ओर यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से आ रहे हैं। दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसी सूचना पर थाना प्रभारी जगदम्बा सिंह ने अपनी टीम के साथ एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड माइल स्टोन 68 बाजना कट के पास एक खाली प्लॉट की घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए दोनों बदमाशों की पहचान मुन्ना निवासी गांव रायपुर थाना नौहझील और सुमित निवासी गांव पैगांव थाना शेरगढ़ (हाल पता डी-78 कैलाश नगर थाना चांट जनपद पलवल हरियाणा) के रूप में हुई है।
एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि 16 मार्च की रात करीब आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने बाजना के रामनगर मोहल्ले में चार घरों को निशाना बनाया था। रामेश्वर चौधरी, प्रहलाद पहलवान और जुगेंद्र सिंह के घरों में असफल प्रयास के बाद बदमाश लखपत सिंह के घर में घुस गए। यहां बदमाशों ने बुजुर्ग लखपत सिंह के साथ मारपीट की। लखपत को बचाने के लिए आईं उनकी पत्नी उर्मिला देवी पर बदमाशों ने धारदार हथियार से प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया था और उनके कानों से कुंडल छिना कर भाग गए थे।
विज्ञापन
23 अप्रैल को टैंटीगांव डकैती मामले में मुन्ना वांछित है। बदमाशों ने व्यापारी के पूरे परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली थी। एसपी देहात ने बताया कि दोनों बदमाशों से गहनता के साथ पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस की जांच में सामने आया है कि टैंटीगांव डकैती मामले में मुन्ना और सुमित दोनों की संलिप्तता पाई गई है।