फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police and SOG encounter with Chhaimar gang leader, injured due to bullet injury

Mathura News: छैमार गैंग के सरगना से पुलिस व एसओजी की मुठभेड़, गोली लगने से घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police and SOG encounter with Chhaimar gang leader, injured due to bullet injury
कोसीकलां (मथुरा)। पुलिस एवं एसओजी टीम की 50 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय छैमार गैंग के सरगना से मुठभेड़ हाे गई। पुलिस ने सरगना समेत तीन को पकड़ लिया। दोनों ओर से गोलियां चलीं, जिसमें शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा के जिलों में डकैती, लूट, हत्या के प्रयास, चोरी आदि के 17 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार को सूचना मिली कि इनामी बदमाश एवं छैमार गैंग का सरगना फाती उर्फ कदीम उर्फ अशद खान उर्फ पहलवान उर्फ बबलू उर्फ मोनिस निवासी बिनौरा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज, हाल पता गांव दौतई थाना गढ़, जनपद हापुड़, मुशर्रत खान, कलीम निवासी सतरपुर थाना रजकपुर, जिला अमरोहा हाल निवासी सांगा नहर जयपुर राजस्थान ईदगाह के पास किसी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से खड़े हैं। पुलिस टीम बताए स्थान पर पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से हुई फायरिंग में पुलिस की गोली फाती के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। गैंग के सदस्य विभिन्न जनपदों में जाकर सपरिवार डेरा डालकर रहते हैं, जहां भीख मांगने के बहाने रेकी कर ऐसे मकानों को चिन्हित कर चोरी, लूट, डकैती, दुष्कर्म, हत्या जैसे आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed