फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Poisoning and owl parts being smuggled for occult practices, three arrested

Mathura News: तंत्र विद्या के लिए की जा रही विषखापर, उल्लुओं के अंगों की तस्करी, 3 पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Poisoning and owl parts being smuggled for occult practices, three arrested
मथुरा। तंत्र विद्या के लिए फिरोजाबाद के तस्कर वन्य जीवों की हत्या करके उनके अंगों की तस्करी कर रहे हैं। राधाकुंड परिक्रमा पर वन्य जीवों के अंगों की तस्करी की सूचना पर वन विभाग की टीम ने सुरागरसी शुरू कर दी। टीम को तीन लोग उल्लू के नाखून और मॉनीटर लिजार्ड (विषखापर) के प्रजनन अंगों को बेचते हुए मिले। टीम ने स्थानीय व्यापारी बनकर स्टिंग अ़ॉपरेशन के बाद तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके विरुद्ध गोवर्धन थाने में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

डीएफओ वेंकटेश श्रीकर पटेल ने बताया कि दिल्ली की वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो से मिली जानकारी के बाद वन विभाग की टीमें राधाकुंड परिक्रमा मार्ग पर सक्रिय थीं। 23 नवंबर की रात को फिरोजाबाद के नारखी निवासी संजय कुमार व वीरेंद्र सिंह व कासगंज के विकास वन्य जीव के अंग बेचते मिले। इस पर तीनों तस्करों के पास टीम के लोग व्यापारी बनकर पहुंचे और उल्लू के 14 नाखून व मॉनीटर लिजार्ड के 50 प्रजनन अंग (हत्था-जोड़ी) का सौदा कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि तस्करों ने पूछताछ में बताया कि कुछ लोग तंत्र विद्या के लिए उल्लू की लकड़ी (नाखून) और विषखापर के जैनेटियल अंगों की डिमांड करते हैं। इसलिए इन जीवों का शिकार करके इनके अंगों को बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed