फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pm modi have addressed a rally in mathura

न आरक्षण पर बोले, न भूमि अधिग्रहण पर

Tue, 26 May 2015 12:38 AM IST
चंद्रमोहन शर्मा
चंद्रमोहन शर्मा Updated Tue, 26 May 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
Pm modi have addressed a rally in mathura
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 55 मिनट के भाषण में अपनी सरकार की खूबियों का बखान किया तो पिछली यूपीए सरकार की खामियों की बखिया भी उधेड़ी। खुद को ‘मिस्टर क्लीन’ और अपनी सरकार को ‘करप्शन फ्री’ साबित करने में भी कसर नहीं छोड़ी। लेकिन कई ऐसे मुद्दों को नहीं छुआ, जिन पर हल्ला मचा हुआ है। न भूमि अधिग्रहण बिल पर एक शब्द बोले और न ही जाट और गुर्जर आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर अपनी सरकार का नजरिया पेश किया।
विज्ञापन


भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को हथियार बनाकर राहुल गांधी मोदी सरकार को घेरने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। उनकी तैयारी इस मुद्दे पर जल्द ही यूपी में पदयात्रा करने की है। पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर हल्ला मचा रखा है। उम्मीद थी कि मोदी कांग्रेस को करारा जवाब देंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं बोला। क्रीम कलर का कुर्ता पहनकर आए मोदी ने राहुल गांधी के ‘सूट-बूट वाली सरकार’ के आरोप पर भी कुछ न कहना ही बेहतर समझा।
विज्ञापन


उनसे हर सवाल का जवाब मिलने की उम्मीद इसलिए थी क्योंकि जनसभा उनकी सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में हो रही थी। मोदी जिस मथुरा जनपद में जनसभा करने आए थे, वह जाट बहुल है। इसके बावजूद जाट आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने अपनी सरकार का रुख नहीं बताया, जबकि भाजपा के जाट नेता भी जाट आरक्षण के पक्ष में बयान देते रहे हैं। आरक्षण के ही मुद्दे पर राजस्थान में गुर्जरों का आंदोलन उग्र होता जा रहा है। इस मुद्दे पर भी पीएम ने कुछ नहीं कहा। उनका पूरा भाषण अपनी सरकार की एक साल की उपलब्धियां गिनाने और पिछली यूपीए सरकार की खामियां बताने पर ही फोकस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed