फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Players win three gold and two silver medals in state-level karate

Mathura News: प्रदेशीय कराटे में खिलाड़ियों ने जीते तीन स्वर्ण और दो रजत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Players win three gold and two silver medals in state-level karate
मेडल जीतने के बाद कोच के साथ खड़े खिलाड़ी।
मथुरा। 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता 17 से 20 अगस्त तक लखनऊ में हुई। इसमें जिले खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। स्वर्ण पदक जीतने वाले तीनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है।
विज्ञापन

जनपदीय क्रीड़ा समिति के सचिव डॉ. पदम सिंह कौन्तेय ने बताया कि अंडर-14 बालक वर्ग के 50 किलोग्राम भार वर्ग में मयंक कुमार ने कानपुर के खिलाड़ी को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। उनका चयन लुधियाना में होने वाली 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अंडर-17 बालक वर्ग के 58 किलोग्राम भार वर्ग में पंकज कुमार ने सहारनपुर के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। पंकज इंदौर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग के 50 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक ने लखनऊ के खिलाड़ी को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अभिषेक का चयन तेलंगाना में होने वाली राष्ट्रीय विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

इसके अलावा अंडर-17 के 45 किलोग्राम भार वर्ग में रितेश ने आजमगढ़ मंडल के खिलाड़ी को पराजित कर व इसी आयु वर्ग के 66 किलोग्राम भार वर्ग में कुणाल ने बरेली मंडल के खिलाड़ी को हराकर रजत पदक जीता। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह, ओलंपिक संघ सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, एथलेटिक्स संघ के सचिव जयसिंह, कराटे संघ के महासचिव प्रेमपाल सिंह, खो-खो संघ के सचिव अर्जुन सिंह और जिला फुटबॉल संघ के सचिव डॉ. दलबीर सिंह कौन्तेय ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जनपदीय वालीबॉल में बाजना इंटर कॉलेज का दबदबा



मथुरा। बाजना इंटर कॉलेज के खेल मैदान में हुई जनपदीय विद्यालय वालीबॉल प्रतियोगिता में जिले की करीब एक दर्जन टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मेजबान बाजना इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में जीत दर्ज की।
अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में बाजना इंटर कॉलेज ने ब्रज हितकारी इंटर कॉलेज की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 बालक वर्ग में भी बाजना इंटर कॉलेज की टीम ने श्री छत्तर सिंह आर्य इंटर कॉलेज, खानपुर को पराजित कर जीत हासिल की। अंडर-14 बालक वर्ग में भी बाजना इंटर कॉलेज विजेता रहा। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में मेजबान टीम ने गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, छाता को हराकर विजय प्राप्त की। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। मुकाबलों में निर्णायक की भूमिका बलभद्र सिंह, जयप्रकाश सिंह, राहुल शर्मा, अनिल चौधरी, विकास कुमार, प्रशांत शर्मा और आशीष शर्मा ने निभाई। प्रतियोगिता का संचालन मेघश्याम पीटीआई और अनिल मौर्य ने किया। इस अवसर पर सुशील यादव, राधावल्लभ, रूप कुमार, रियाजुद्दीन खान, शैतान सिंह, कर्मेंद्र सिंह, निर्मल कुमार, सर्वेश कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक, खेल प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।
---
तीरंदाजी में 8 स्वर्ण समेत 15 पदक जीतेतीरंदाजी में 8 स्वर्ण समेत 15 पदक जीते

वृंदावन। लखनऊ के एक कॉलेज में आयोजित सीआईएससीई राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में भक्तिवेदांत गुरुकुल की आर्चरी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का परिचय देते हुए कुल 15 पदक (8 स्वर्ण, 6 रजत और 1 कांस्य) अपने नाम किए।टीम के कोच जीवंत यादव ने बताया कि चैंपियनशिप में गुरुकुल की टीम के खिलाड़ी आरव भैरा अंडर-19 इंडियन राउंड, सक्षम दलाल अंडर-19 इंडियन राउंड, कृष्ण कुमार रावत अंडर-14 रिकर्व, काव्यांश एवं राजवंश अंडर-19 रिकर्व रहे। राज्य स्तर पर परचम लहराने के बाद अब गुरुकुल की यह टीम राष्ट्रीय स्तरीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 22 से 25 सितंबर तक हेरिटेज स्कूल, कोलकाता में आयोजित की जाएगी।

---
दो खेल विशेषज्ञों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मिली जिम्मेदारी


मथुरा। जिले के दो खेल विशेषज्ञ डॉ. पदम सिंह कौन्तेय और डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय का चयन राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में हुआ है। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव जय सिंह ने बताया कि डॉ. पदम सिंह कौन्तेय 22 अगस्त को भुवनेश्वर में होने वाली अंतरराष्ट्रीय इंडियन सीरीज वर्ल्ड सिल्वर लेवल प्रतियोगिता और 25 अगस्त को पंचकूला में आयोजित इंडियन सीरीज-14 में निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। वहीं डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय पंचकूला में होने वाली इंडियन सीरीज-14 में मुख्य निर्णायक रहेंगे।डॉ. पदम सिंह राधा कृष्ण इंटर कॉलेज, उस्फार में प्रधानाचार्य हैं और 50 से अधिक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निर्णायक रह चुके हैं। डॉ. दलवीर सिंह केआर पीजी कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विभाग में प्रोफेसर हैं। वह विश्व एथलेटिक्स कांस्य स्तर के निर्णायक होने के साथ राष्ट्रमंडल खेल, एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप, सैफ गेम्स, खेलो इंडिया और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed