फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Players of Indian women cricket team reached Vrindavan to meet Premanand Ji Maharaj

Vrindavan: प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, लिया आशीर्वाद

Wed, 20 Mar 2024 04:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 20 Mar 2024 04:22 PM IST
सार

वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज से मिलने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी पहुंचीं। उन्होंने महाराज जी का आशीर्वाद लिया। महाराज जी ने उन्हें जीवन पथ पर संघर्ष आने पर धैर्यपूर्वक किस तरह आगे बढ़ना चाहिए, इसके बारे में प्रेरित किया। 

विज्ञापन
Players of Indian women cricket team reached Vrindavan to meet Premanand Ji Maharaj
प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में बुधवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहुंची। यहां पर टीम की सभी खिलाड़ी प्रेमानंद जी महाराज से मिलने उनके आश्रम पहुंचीं। प्रेमानंद जी सभी से मिले। उनके साथ काफी देर तक धार्मिक चर्चाएं की। साथ ही उन्हें जीवन पथ पर संघर्ष आने पर धैर्यपूर्वक किस तरह आगे बढ़ना चाहिए, इसके बारे में प्रेरित किया।

विज्ञापन


खेल के माध्यम से दुनिया में देश का नाम सुविख्यात करने का आशीर्वाद दिया। जैसा कि वह सभी से कहते हैं कि हर किसी को नाम जप करना चाहिए, उन्होंने महिला खिलाड़ियों से भी अपने कर्तव्य के साथ नाम जप करने की सलाह दी। कहा कि इससे उन्हें आगे बढ़ने और परेशानियों से उबरने में संबल मिलेगा।   
विज्ञापन


बताते चलें कि इन दिनों पूरी मथुरा नगरी में होली की धूम है। बुधवार को रंगभरनी एकादशी पर वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची है। वह आराध्य के साथ होली खेलने को लालायित दिखे। इस विशेष मौके पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी भी बांके बिहारी के धाम पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed