{"_id":"6a0774a9806dcbf7250df52e","slug":"players-bring-glory-by-winning-the-rolling-trophy-mathura-news-c-369-1-mt11002-146371-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: चल वैजयंती जीत खिलाड़ियों ने बढ़ाया गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: चल वैजयंती जीत खिलाड़ियों ने बढ़ाया गौरव
विज्ञापन
चल वैजयंती जीतने वाले खिलाड़ी एसएसपी श्लोक कुमार को मेडल दिखाते हुए।
मथुरा। जिला पुलिस के खिलाड़ियों ने हाथरस में आयोजित वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में चल वैजयंती जीती है। वहीं मेरठ में हुई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
हाथरस में आगरा जोन की तृतीय अंतर जनपदीय वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें मथुरा की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर चल वैजयंती अपने नाम की। वहीं पुरुष वर्ग की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भी मथुरा के खिलाड़ियों ने चल वैजयंती जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। वहीं मेरठ में हुई उत्तर प्रदेश पुलिस बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में आगरा जोन की टीम की ओर से प्रतिभाग करने वाले जिले के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में आगरा जोन की टीम उप विजेता रही।
जीतकर लाईं चल वैजयंती को शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के समक्ष प्रस्तुत किया गया। एसएसपी ने खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान कोच सुबोध कौशिक, मुख्य आरक्षी लीलाधर प्रताप, सिंह आरक्षी रोहित तोमर, दीपक कुमार, अनिसुर रहमान, कुलदीप सिंह, मुख्य आरक्षी बृजेश कुमार, रश्मि चाहर, प्रियंका, पूनम, कुमकुम, महिला उप निरीक्षक चेतना व शकुन, गुंजन सिंह मौजूद रहीं।