फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Playback singer Sadhana pays homage to Swami Haridas in Mathura

Mathura: पार्श्व गायिका साधना ने स्वामी हरिदास को दी भावांजलि, शास्त्रीय शैली में किया ब्रज वाणी का गायन

Sat, 29 Apr 2023 09:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Apr 2023 09:57 PM IST
सार

मथुरा के पार्श्व गायिका साधना ने संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास को भावांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने पहली बार शास्त्रीय शैली में ब्रज वाणी का गायन किया। 


 

विज्ञापन
Playback singer Sadhana pays homage to Swami Haridas in Mathura
स्वामी हरिदास जी की साधनास्थली पर भव्य सजावट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में ब्रज संस्कृति संगीत समिति के तत्वावधान में श्रीहित हरिवंश महाप्रभु प्राकट्योत्सव, श्रीहित आसुदाराम सेवाकुंज रसोत्सव और अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव के अंतर्गत भावांजलि का आयोजन किया गया। यह आयोजन वृंदावन के सेवाकुंज प्रांगण में हुआ। 

विज्ञापन


समारोह में शनिवार को पार्श्व गायिका साधना सरगम ने संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास जी के समक्ष ब्रज के रसिकाचार्यों की पदावलियों का गायन कर समा बांध दिया। उन्होंने आज पहली बार ब्रज की वाणियों का गायन शास्त्रीय शैली में किया। जिसे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। साधना सरगम ने हरित्रयी के पदों का गायन किया।

विज्ञापन

श्रोता भावविभोर होकर करने लगे नृत्य 

इनमें साधना ने मेरो राधावल्लभ प्यारो हरिवंश, माई री सहज जोरी प्रकट भई और हित तो कीजै कमल नैन सों, मेरो राधावल्लभ लाल मन रखियो अपने चरनन में, तन रखियो श्रीवृंदावन में, अनुपम माधुरी जोरी हमारे श्याम श्याम की, मेरो मग जोबत लाल बिहारी, श्यामा प्यारी कुंजबिहारी जैसी कृतियों का गायन विविध परंपरागत शास्त्रीय रागों में सुनकर श्रोता भावविभोर होकर नृत्य करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने लिया हिस्सा 

महोत्सव में साधना ने ब्रज रसिक जेएसआर मधुकर के साथ रसिकाचार्यों की कई पदावलियों पर शास्त्रीय जुगलबंदी कीं। बांसुरी पर विनय प्रसन्ना ने संगत की। महोत्सव में सेवायत भीकचंद्र गोस्वामी, दान बिहारी खंडेलवाल, शशि सखी, भावना सखी, रिमझिम, सिद्धार्थ पालो, सुरेन्द्र कोहली, चेतन दीक्षित आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed