फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Plant manager's service terminated on irregularities

अनियमितता पर प्लांट मैनेजर की सेवा समाप्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Plant manager's service terminated on irregularities
मथुरा। स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 को देखते हुए नगर आयुक्त अनुनय झा की अध्यक्षता में मंगलवार को कैंप कार्यालय पर हुई मीटिंग ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं गार्बेेज फ्री सिटी सर्वेक्षण के कार्यों की समीक्षा की गई। नगर निगम के नगला कोल्हू प्लांट पर प्लांट संचालन में शिथिलता बरतने नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए प्लांट मैनेजर की सेवाएं समाप्त कर दीं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी एवं मुख्य स्वच्छता निरीक्षक को समस्त बल्क बेस्ट जनरेटर्स (औद्योगिक इकाई, होटल/रेस्टोरेंट,हॉस्पिटल, मैरिज होम, कॉलेज, व्यवसायिक कॉपलैक्स) से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2016 के अनुरूप अनुबंध संपादित कराते हुए सात दिन के अंदर यूजर शुल्क वसूलने का आदेश दि था। इसके अतिरिक्त नगर निगम के नगला कोल्हू प्लांट पर एकत्रित लीगेसी वेस्ट के प्रसंस्करण को धीमी गति से करने पर कार्यदायी संस्था ब्लैकवेरी ओवरसीज को नोटिस जारी किया है। इसके अतिरिक्त सात दिन में कार्य योजना अनुरूप लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कोविड बूस्टर वैक्सीनेशन की प्रगति के बारे में नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने अवगत कराया कि लगभग 50 प्रतिशत योग्य कर्मचारियों (90 दिन) को बूस्टर डोज लगवाई जा चुकी है। शेष कर्मचारियों का टीकाकरण प्रतिदिन कैंप लगवाकर कराया जा रहा है। नगर आयुक्त ने शत-प्रतिशत कर्मचारियों का टीकाकरण तीव्रगति से कराए जाने निर्देशित किया गया। बैठक में अपर नगर आयुक्त, महाप्रबंधक जलकल, मुख्य अभियंता निर्माण, लेखाधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त सहायक अभियंता, समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, समस्त अवर अभियंता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed