{"_id":"6952a812143527da1505c7a4","slug":"pickpocket-ikhlaq-caught-banke-bihari-temple-while-wearing-tilak-on-devotee-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: तिलक लगाकर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालु की जेब काट रहा था इकलाख, अधिवक्ता ने रंगेहाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तिलक लगाकर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालु की जेब काट रहा था इकलाख, अधिवक्ता ने रंगेहाथ पकड़ा
Mon, 29 Dec 2025 09:44 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 29 Dec 2025 09:44 PM IST
सार
वृंदावन के बांकेबिहरी मंदिर में श्रद्धालुओं को तिलक लगा रहा युवक जेब भी काट रहा था। एक अधिवक्ता ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में भी उसने अपना नाम गलत बताया।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में तिलक लगा हा युवक दिल्ली के अधिवक्ता की जेब काटते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। अधिवक्ता और उनके परिजन युवक को लेकर बिहारीजी चौकी पहुंचे। उसने पुलिस को पहले अपना नाम गलत बताया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम इकलाख बताया।
दिल्ली के रहने वाले अधिवक्ता आशुतोष वृंदावन आए। यहां सोमवार को मंदिर में भीड़ के बीच परिवार के संग दर्शन कर रहे थे। दर्शन के दौरान उन्हें लगा कि कोई उनकी जेब में हाथ डाल रहा है। उन्होंने उसका हाथ पकड़ लिया। हाथ पकड़ने के बाद युवक ने छुड़ाने की कोशिश की और भागने लगा।
अन्य लोगों को मदद से उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम गोविंद नगर के चौक बाजार निवासी इकलाख बताया। पुलिस ने उसके पास से चोरी का मोबाइल, पर्स, पेन कार्ड, डेबिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स,आधार कार्ड और पांच सौ रुपये और चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दो अन्य चोरों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें गांव नरी सेमरी निवासी रवि राधावल्लभ मंदिर के पास श्रद्धालु का पर्स का चोरी करते पकड़ा गया। वहीं फिरोजाबाद के रसूलपुर निवासी शिवम देवराहाबाबा घाट पर चोरी का मोबाइल फोन बेचने के लिए आया था, उसे भी पकड़ लिया गया।