फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Photo Viral

युवती को विश्वास में लेकर किया फोटो वायरल

Sun, 09 Aug 2020 07:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Photo Viral
गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धन थाने के एक कस्बा में युवती को विश्वास में लेकर एक युवक ने उसके साथ फोटो खींच कर वायरल कर दिया। अवैध संबंध न बनाने पर तेजाब डालने की धमकी देने के मामले में युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। दूसरा नामजद युवक फरार है।
विज्ञापन

युवती के पिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री काफी दिनों से गुमसुम व परेशान चल रही है। मां ने पुत्री से पूछा तो उसने बताया कि दयाचंद सैनी ने डरा-धमका कर फोटो खींच लिए हैं। युवक फोन कर अवैध संबंध बनाने के लिए कहता है। उसके मना करने पर ब्लैकमेल करने की धमकी देता है। इसकी शिकायत करने आरोपी युवक के घर पहुंचे तो उल्टे लड़की के मुंह पर तेजाब डालने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन

उक्त युवक व उसकी पुत्री का फोटो मोनू ने वायरल कर दिया है। इससे उसकी पुत्री सदमे है। प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह भाटी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को घर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed