फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Phoolkali Completes 14 Years of Freedom

Mathura News: फूलकली ने पूरे किए आजादी के 14 साल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Phoolkali Completes 14 Years of Freedom
फूलकली
फरह। सड़कों पर भीख मांगने के कष्टदायक जीवन से बचाई गई मादा हथनी फूलकली ने अपनी आजादी की 14वीं वर्षगांठ मनाई। वाइल्डलाइफ एसओएस ने बुजुर्ग हथनी को बचाया और उसे फरह स्थित हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र में ले आए।
विज्ञापन


50 से अधिक वर्षों तक हथनी फूलकली को उत्पीड़न और पीड़ा सहनी पड़ी। उसका जीवन उत्तर प्रदेश के आगरा की सड़कों पर यातायात और अराजकता के बीच सिमट गया था। घंटों तक गर्म तारकोल वाली सड़कों पर चलने से उसके पैरों में फोड़े, तलवों का फटना और संक्रमित घाव हो गए थे। कुपोषण, दाहिनी आंख में मोतियाबिंद का इलाज न होने के कारण वह देखने में असमर्थ भी थी। वाइल्डलाइफ एसओएस की देखरेख में स्वस्थ हो गई। लगभग 70 साल की हो चुकी फूलकली अपने छोटे से झुंड की मुखिया बन चुकी हैं। वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ, कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि जंगल में मादा हथनी बड़े झुंड में रहती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed