फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vrindavan storyteller Devkinandan thakur was threatened with death by calling from Saudi Arabia

कथावाचक देवकीनंदन महाराज को मिली धमकी: सऊदी अरब से फोन कर कहे अपशब्द, विरोध किया तो बोला- बम से उड़ा देंगे

Mon, 26 Dec 2022 09:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 26 Dec 2022 09:44 AM IST
सार

वृंदावन के कथा वाचक देवकीनंदन महाराज को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। सऊदी अरब से फोन करने वाले ने पहले उन्हें अपशब्द कहे फिर बम से उड़ाने की धमकी दी।  

विज्ञापन
Vrindavan storyteller Devkinandan thakur was threatened with death by calling from Saudi Arabia
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के कथावाचक देवकीनंदन महाराज को धर्म विशेष के बारे में बोलने पर शनिवार की दोपहर धमकी मिली है। उनके निजी नंबर पर सऊदी अरब से फोन आया। फोन करने वाले ने पहले उन्हें अपशब्द कहे। विरोध करने पर बम से उड़ाने और चौक पर जिंदा जलाने की धमकी दी। देवकीनंदन महाराज वर्तमान में नवी मुंबई के खारघर में श्रीमद्भागवत कथा का वाचन कर रहे हैं।
विज्ञापन


धमकी मिलने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है। इसके साथ ही कथा स्थल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। डेढ़ मिनट की कॉल का महाराज के शिष्य ने वीडियो भी बना लिया है। इसकी जानकारी ट्विटर के माध्यम से स्थानीय पुलिस और पीएमओ, गृह मंत्रालय, महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को शेयर की गई है।
विज्ञापन


कथावाचक के वृंदावन स्थित प्रियाकांतजु मंदिर के सचिव विजय शर्मा ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस ने धमकी का संज्ञान लेते हुए कथा पंडाल की सुरक्षा बढ़ा दी है। संस्था की ओर से खारघर थाने में एनसीआर दर्ज कराई गई है। वहां पर कथा 31 दिसंबर तक होनी है। ज्ञात हो कि इससे पहले अप्रैल में भी मुंबई के वासिम में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकालने पर दुबई से हत्या करने की धमकी मिली थी। महाराज ने पिछले दिनों आफताब-श्रद्धा मामले में लव-जेहाद को लेकर भी प्रमुखता से बोले थे। हिंदुत्व पर बोलने पर पहले भी ऐसे कई कॉल-मैसेज संस्था के नंबरों पर आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदुत्व पर खुलकर बोलने वाले देवकीनंदन महाराज को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। पिछले दिनों वृंदावन के प्रियाकांतजु मंदिर पर मुस्लिम संगठन के नाम से पत्र मिला था। इसमें हिंदुत्व के प्रचार पर सामूहिक नरसंहार की चेतावनी लिखकर भेजी गई थी। एक व्यक्ति ने वीडियो बनाकर टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी गई थी। वृंदावन कोतवाली में ये मामले दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त कथा के लिए दिल्ली जाते समय उनकी गाड़ी को रोककर हमले की कोशिश भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed