फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pet dog bites laborer's private part, treatment underway in hospital

Mathura News: पालतू कुत्ते ने काटा मजदूर का प्राइवेट पार्ट, अस्पताल में चल रहा इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Pet dog bites laborer's private part, treatment underway in hospital
गोवर्धन (मथुरा)। थाना क्षेत्र में एक पालतू कुत्ते ने पड़ोस में काम कर रहे मजदूर पर हमला कर दिया। कुत्ते ने प्राइवेट पार्ट को काट लिया जिससे मजदूर लहूलुहान हो गया। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल के भाई ने थाने में तहरीर देकर कुत्ता स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


गोवर्धन के सैनी मोहल्ला में राम प्रसाद सैनी के घर राजमिस्त्री का कार्य चल रहा है। 3 दिसंबर को सत्य प्रकाश मजदूरी का काम कर रहा था। तभी सुबह पड़ोस के रहने वाले दो लोग अपने पालतू कुत्ता को टहलाते हुए उधर आए। कुत्ते ने मजदूर सत्य प्रकाश के ऊपर हमला कर दिया। उसने मजदूर का प्राइवेट पार्ट काट लिया। मुश्किल अन्य लोगों ने सत्यप्रकाश को कुत्ते से छुड़ाया। गंभीर हालत में मजदूर को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

आरोप है कि परिजन ने कुत्ते के मालिक से इसकी शिकायत की तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। घायल के भाई पवन ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed