फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Person supplying fake Aadhaar-linked SIM cards arrested

Mathura News: फर्जी आधार-सिम सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Person supplying fake Aadhaar-linked SIM cards arrested
गोवर्धन। थाना क्षेत्र के नीमगांव तिराहे के समीप पुलिस ने साइबर ठगों के लिए फर्जी आधार कार्ड और सिम कार्ड सप्लाई करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तीन फर्जी आधार कार्ड और दस फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एसआई चौ. सतेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि नीमगांव तिराहे के पास एक युवक साइबर ठगों को अवैध आधार और सिम कार्ड बेचने पहुंचा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दबिश दी और विद्या नगर, ट्रांसयमुना, आगरा निवासी विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आगरा से फर्जी तरीके से सिम कार्ड प्राप्त कर देवसेरस व आसपास के गांवों में साइबर ठगों और धोखाधड़ी करने वालों को ऊंची कीमत पर बेचता था।
विज्ञापन

वह इन सिम कार्डों को साहिब, अल्ली उर्फ अलीम और भूरा को सप्लाई करने आया था। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में साइबर ठगी के आरोप में कुल चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विशाल कुमार को फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके बाकी तीन साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed