फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Permission of 400, 4 thousand e-rickshaws running on Parikrama route

Mathura News: अनुमति 400 की, परिक्रमा मार्ग पर चल रहे 4 हजार ई-रिक्शे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Permission of 400, 4 thousand e-rickshaws running on Parikrama route
गोवर्धन। गिरिराजजी की तलहटी में परिक्रमा मार्ग पर 400 ई-रिक्शों के संचालन की अनुमति है। इसके बाद भी करीब 4000 ई-रिक्शे संचालित हो रहे हैं। ई-रिक्शा संचालक न तो अनुमति पत्र लगा रहे हैं और न ही निर्धारित रूट से चला रहे हैं। अठारह वर्ष से कम उम्र के चालक भी इन्हें चला रहे हैं। यह हाल तब है जब विगत दिनों एनजीटी के निर्देश पर एसडीएम, सीओ, परिवहन विभाग, नगर पंचायत को आदेश दिए गए थे कि परिक्रमा मार्ग में चार सौ ई-रिक्शे ही संचालित किए जाएं।
विज्ञापन


दरअसल, तय मानकों के अनुसार, ई-रिक्शा चालक की यूनिफार्म, ई-रिक्शे की कोडिंग भी तय की गई थी। प्रेशर हॉर्न और म्यूजिक प्रतिबंधित किया गया था।योजना लागू तो सख्ती से हुई थी लेकिन धीरे-धीरे व्यवस्था पूर्व की स्थिति में पहुंच गई। ई-रिक्शा चालक गोवर्धन की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं से प्रति सवारी 150 से 200 रुपये तक वसूल रहे हैं। ई-रिक्शाओं की संख्या ज्यादा होने के कारण दंडवती परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को ज्यादा परेशानी हो रही है। परिक्रमा मार्ग के जतीपुरा में गांठौली जाने वाले मोड़ पर, पूंछरी के लौठा, राधाकुंड में रामलीला मैदान, हरगोकुल मंदिर, मानसी गंगा दसविसा में अवैध पार्किंग बनाकर सैकड़ों की संख्या में ई-रिक्शा खड़े कर दिए जाते हैं। ये स्कूली वाहनों को भी नहीं निकलने देते हैं। स्थानीय लोग भी परेशान हैं।
विज्ञापन





परिक्रमा मार्ग में चार सौ ई रिक्शे संचालित करने की अनुमति दी गई थी। इसके बाद भी प्रतिदिन रिक्शों की संख्या में वृद्धि होती जा रही है। इस समय परिक्रमा में करीब चार हजार ई रिक्शे फर्राटा भर रहे हैं। बोर्ड मीटिंग में इस विषय पर चर्चा के बाद जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कल्पना वाजपेई, ईओ नगर पंचायत गोवर्धन






गिरिराज परिक्रमा मार्ग में बेहिसाब चल रहे ई रिक्शे जाम का कारण बन रहे हैं। चालक जगह-जगह इन्हें खड़ा कर देते हैं। इसके लिए हर रोज चालान काटे जा रहे हैं। चेतावनी भी दी जा रही है कि बिना पास के एक भी रिक्शा परिक्रमा मार्ग में न चलाएं।
- विनोद बाबू मिश्रा, थाना प्रभारी गोवर्धन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed