फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Performed the worship of the Shri Krishna Janmabhoomi Sankalp Shila

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि संकल्प शिला का पूजन किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Performed the worship of the Shri Krishna Janmabhoomi Sankalp Shila
मथुरा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने इंद्रप्रस्थ एंक्लेव में श्रीकृष्ण जन्मभूमि संकल्प शिला का पूजन किया। यहां 84 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर ब्रज प्रदेश अध्यक्ष बिहारी लाल वशिष्ठ को पगड़ी पहनाकर ब्रह्म रतन की उपाधि से सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष इं. राजकुमार शर्मा के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में जगद्गुरु भक्तिवेदांत मधुसूदन दास, निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर डॉ. आदित्यानंद महाराज का सानिध्य रहा। अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में अधिवक्ता एके सिंह ने की। उन्होंने कहा कि हमारा जन्मभूमि की 13.5 एकड़ भूमि का दावा है। हमारे पास इसके दस्तावेज हैं। हमारा पक्ष मजबूत है। फिलहाल कारसेवा की जरूरत नहीं है। हमें संविधान पर पूरा विश्वास है। बिहारी लाल वशिष्ठ ने कहा कि कृष्ण मंदिर का निर्माण जरूरी है। दिनेश फलाहारी और संयोजक राजेश पाठक ने आभार जताया। इस दौरान बलराम शर्मा, सुखराम सिंह कमल, गोविंद शर्मा, राजीव शर्मा, ब्रह्मदेव शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, राज नारायण गौड़, अनिल शास्त्री, राजेश शास्त्री, पुंडरीक गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed