फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People gathered to welcome the Sanatan Ekta Padyatra.

Mathura News: सनातन एकता पदयात्रा के स्वागत को उमड़े लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
People gathered to welcome the Sanatan Ekta Padyatra.
काेसीकलां में पेठे की मिठाई खाते हुए धीरेंद्र शास्त्री। 
कोसीकलां। हजारों श्रद्धालुओं की भीड़, जय श्रीराम के नारों से गूंजते मार्ग और हर तरफ उमड़ी आस्था के बीच बाबा बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा जब शुक्रवार की सुबह मंडी समिति पड़ाव से छाता की ओर चली तो भक्तों ने पुष्पवर्षा, भजन-कीर्तन, झांकियों और भंडारों के साथ भक्ति का अनुपम संगम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

पूरे मार्ग पर बाबा बागेश्वर धाम सरकार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रा के छाता प्रस्थान से पूर्व श्रीजी निकुंज पर सुभाष बसईया, वेद प्रकाश गोयल, योगेश खंडेलवाल, विनोद जैन, केके अग्रवाल, स्पर्श गोयल समेत अन्य ने बाबा का स्वागत किया। बाल्मीकि समाज के गिर्राज सिंह, नितिन तोमर ने गदा एवं चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। भाजपा नेता तरुण सेठ, सीमा गर्ग ने स्वागत किया। वहीं अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजीव जाविया, देशबंधु अग्रवाल, मनीष गर्ग, पिंटू नेता, जगदीश गोयल आदि ने बाबा का स्वागत किया।
विज्ञापन

रामलीला संस्थान के अध्यक्ष अजय मंगला, हरेंद्र ठाकुर, अजय गोयंका, मनीष जैन, अन्नू वैद्य ने तथा पड़ाव स्थल पर राधा माधव मंदिर के महंत चैतन्यदास महाराज, दिनेश बठैनिया, बिजेंद्र तिवारी, राम शर्मा, श्यामवीर शर्मा आदि ने बाल भोग वितरित किया। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के जगदीश शर्मा, राम कुमार, राम किशन, रामनारायण आदि ने बाबा धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed